देवरिया (उप्र) 11 फरवरी (भाषा) जिले में एक व्यक्ति ने अपनी छह साल की भतीजी की कथित तौर पर हत्या कर दी और उसका शव यहां झरही नदी में फेंक दिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके 52 वर्षीय देवर ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या दी।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
पीड़िता की मां द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, बच्ची बुधवार सुबह करीब 10 बजे घर से पास के एक प्राथमिक विद्यालय जाने के लिए निकली थी, जहां वह दूसरी कक्षा में पढ़ती थी।
शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने सुबह 11 बजे बच्ची को स्कूल से बहला फुसला कर गेहूं के खेत में ले गया, जहां उसने बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को झरही नदी में फेंक दिया।
कई ग्रामीणों ने आरोपी को शव ले जाते देखा, जिसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और नदी से शव को बरामद किया।
अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) सुनील कुमार सिंह ने कहा, ‘बच्ची के रिश्तेदार से पूछताछ की जा रही है, जिसे परिवार ने शिकायत में नामजद किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।’
भाषा सं जफर नोमान
नोमान