उप्र : बिजनौर में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

Ads

उप्र : बिजनौर में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - April 11, 2026 / 10:42 PM IST,
    Updated On - April 11, 2026 / 10:42 PM IST

बिजनौर, 11 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में परिजनों को कथित तौर पर नशीली चाय पिलाने के बाद उनके बेहोश होने पर एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्‍कर्म करने की घटना सामने आई है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी के नागालिग होने की वजह से उसे अभिरक्षा में लिया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) प्रकाश सिंह ने बताया कि जिले के नूरपुर क्षेत्र के एक गांव में आठ अप्रैल को टीटू ने एक नाबालिग लड़की को बरगलाकर नशे की गोलियां दें दीं और लड़की ने रात में चाय में गोली मिलाकर अपने परिजनों को पिला दी।

उन्‍होंने बताया कि परिजनों के बेहोश होने पर टीटू एक खाली पड़े विवाह मंडप में लड़की को ले गया, जहां टीटू और उसके तीन साथियों ने लड़की से दुष्कर्म किया।

एएसपी ने बताया कि परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनकी बेहोशी के दौरान आरोपियों ने घर से जेवर और नगदी भी चुरा ली।

उन्‍होंने बताया कि पुलिस ने यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम सहित भारतीय न्‍याय संहिता की संबंधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर टीटू और विशेष को गिरफ्तार कर लिया है।

एएसपी ने बताया कि इस मामले में एक नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया गया है, जबकि एक आरोपी की तलाश की जा रही है।

भाषा

सं, आनन्‍द रवि कांत