Dever Bhabhi Love: पति गया परदेश तो नई नवेली पत्नी ने मारी बाजी! देवर संग रचाई शादी
Dever Bhabhi Love, गोरखपुर के सहजनवा की रहने वाली खुशबू की शादी छह महीने पहले हरिहरपुर के कल्लू नाम के व्यक्ति से हुई थी हालांकि, शादी के एक महीने बाद …

Dever Bhabhi Love, image source: ibc24 file image
- काम की तलाश में पति के मुंबई चले जाने के बाद नवविवाहिता ने अपने देवर से शादी की
- खुशबू की शादी छह महीने पहले कल्लू नाम के व्यक्ति से हुई
- समय के साथ खुशबू अपने देवर अमित के कथित तौर पर करीब आ गई
गोरखपुर: Dever Bhabhi Love, उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में काम की तलाश में पति के मुंबई चले जाने के बाद एक नवविवाहिता ने अपने परिवार (ससुराल और मायके) की सहमति से देवर से शादी कर ली। बृहस्पतिवार को हरिहरपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष रवींद्र प्रताप शाही के कैंप कार्यालय में यह शादी हुई।
शाही ने बताया कि गोरखपुर के सहजनवा की रहने वाली खुशबू की शादी छह महीने पहले हरिहरपुर के कल्लू नाम के व्यक्ति से हुई थी हालांकि, शादी के एक महीने बाद ही कल्लू काम की तलाश में मुंबई चला गया। उन्होंने बताया कि समय के साथ खुशबू अपने देवर अमित के कथित तौर पर करीब आ गई और जब परिवार को उनकी बढ़ती नजदीकियों के बारे में पता चला, तो दोनों फरार हो गए।
Dever Bhabhi Love, शाही ने बताया कि बाद में उन्हें रिश्तेदारों द्वारा घर वापस लाया गया लेकिन दोनों ने हर हाल में एक साथ रहने पर जोर दिया। नगर पंचायत हरिहरपुर के अध्यक्ष शाही के कार्यालय में परिवार के सदस्यों और स्थानीय नेताओं की मौजूदगी में दोनों की शादी करा दी गयी।
शाही ने बताया कि अमित ने खुशबू की मांग में सिंदूर भरकर शादी की रस्म पूरी की। उन्होंने बताया कि खुशबू के पति ने शादी में शामिल न होने का फैसला किया और खुद को इस मामले से अलग कर लिया।शाही ने बताया कि स्थानीय प्रतिनिधि और पार्षद समारोह के गवाह बने।
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Uttar Pradesh: Newlywed gets married to brother-in-law after husband moves to Mumbai
उत्तर प्रदेश
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm