UP News: गायों के साथ ऐसा काम कर रही थी मां और बेटी, पुलिस ने दी मौके पर दबिश, दोनों पहुंचे सलाखों के पीछे

Ads

गायों के साथ ऐसा काम कर रही थी मां और बेटी, पुलिस ने दी मौके पर दबिश, Uttar Pradesh News: Mother, daughter arrested for slaughtering cow in Saharanpur

  •  
  • Publish Date - August 23, 2025 / 03:57 PM IST,
    Updated On - August 23, 2025 / 04:48 PM IST

UP News. Source : IBC24 File Photo

सहारनपुर: UP News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में पुलिस ने कथित तौर पर गोकशी कर रही मां-बेटी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि शुक्रवार रात को जनकपुरी थाने को मुखबिर से सूचना मिली कि दजपुरा निवासी नसीम कुरैशी अपने परिवार के साथ अपने घर में गोकशी कर रहा है।

Read More : Chhindwara News: गोटमार मेले में अब तक 270 लोग घायल, मौके पर 600 पुलिस जवान तैनात, जानिए आखिर क्यों है इस मेले में पत्थर मारने की परंपरा 

जैन ने बताया कि सूचना पाकर थाना प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ नसीम कुरैशी के घर पर दबिश दी, जो अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मौके से गौकशी करते हुए नसीम की पत्नी नूरजहां और उसकी बेटी तब्बसुम उर्फ रानी को गिरफ्तार कर लिया।

Read More : Mau News: इस विश्वविद्यालय के कुलपति और उनकी पत्नी की सड़क हादसे में मौत, खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार इनोवा कार 

उन्होंने बताया कि मौके से गौ मांस अवशेष और गोकशी के उपकरण बरामद कर लिया गया है। जैन ने बताया कि पशु चिकित्सा अधिकारी को मौके पर बुलाकर मांस के नमूने को जांच के लिये भेजा गया। उन्होंने बताया कि पुलिस नसीम की गिरफ्तारी के लिये दबिश दे रही हैं।