उप्र : दुष्कर्म का फरार आरोपी पुलिस उपनिरीक्षक वाराणसी से गिरफ्तार
उप्र : दुष्कर्म का फरार आरोपी पुलिस उपनिरीक्षक वाराणसी से गिरफ्तार
प्रतापगढ़, 12 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में एक दारोगा को गिरफ्तार किया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार ने बुधवार को बताया कि गौतमबुद्ध नगर की रहने वाली एक महिला ने मान्धाता थाने में तैनात रहे दारोगा अर्जुन सिंह के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में गत 27 जून को मुकदमा दर्ज कराया था।
उन्होंने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद फरार हुए दारोगा को निलंबित कर दिया गया था।
कुमार ने बताया कि दारोगा की तलाश में जुटी पुलिस ने उसे वाराणसी के कैंट क्षेत्र स्थित उसके एक रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार किया। उसे मंगलवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
भाषा
सं, सलीम रवि कांत

Facebook


