उप्र : नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के दोषी स्कूल प्रबंधक और शिक्षक को 20 साल की कैद

उप्र : नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के दोषी स्कूल प्रबंधक और शिक्षक को 20 साल की कैद

उप्र : नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के दोषी स्कूल प्रबंधक और शिक्षक को 20 साल की कैद
Modified Date: June 20, 2023 / 08:59 pm IST
Published Date: June 20, 2023 8:28 pm IST

मुजफ्फरनगर (उप्र),20 जून(भाषा) मुजफ्फरनगर की एक विशेष अदालत ने नौ साल की एक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपी स्कूल प्रबंधक और शिक्षक को मंगलवार को दोषी करार देते हुए 20 साल कैद और जुर्माने की सजा सुनाई।

सरकारी वकील दिनेश शर्मा ने बताया कि विशेष पॉक्सो अदालत के न्यायाधीश बाबूराम ने आरोपी स्कूल प्रबंधक उदयपाल और शिक्षक राजकुमार को मार्च 2022 में अपने स्कूल में पढ़ने वाली नौ साल की एक छात्रा से बलात्कार करने के जुर्म में 20 साल की कैद और 50-50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

उन्होंने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक स्कूल में नौ साल की एक स्कूली छात्रा को उसके स्कूल के कार्यालय में बुलाया गया था जहां स्कूल प्रबंधक उदयपाल और राजकुमार ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर उससे सामूहिक बलात्कार किया था।

भाषा सं सलीम धीरज

धीरज


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।