उप्र : घर में फांसी पर लटकता पाया गया शिक्षक का शव

Ads

उप्र : घर में फांसी पर लटकता पाया गया शिक्षक का शव

  •  
  • Publish Date - February 19, 2026 / 11:38 AM IST,
    Updated On - February 19, 2026 / 11:38 AM IST

अमेठी (उप्र), 19 फरवरी (भाषा) अमेठी नगर में एक सरकारी विद्यालय के शिक्षक का शव बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता पाया गया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अमेठी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र स्थित बढ़ईपुर गांव के रहने वाले और प्रतापगढ़ जिले के गौहानी गांव के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात राम प्रकाश वर्मा का शव बृहस्पतिवार सुबह उनके अमेठी स्थित मकान पर फांसी से लटकता पाया गया।

उन्होंने बताया कि वर्मा बुधवार की रात प्रतापगढ़ से अकेले मकान में रहने के लिए आए थे और रात में ही उन्होंने मकान में फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली।

सूत्रों ने बताया कि जब परिवार के लोगों ने वर्मा को फोन किया तो कोई जवाब नहीं मिलने पर वह मकान पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो वर्मा का शव फांसी के फंदे पर लटकता पाया।

अमेठी थाने के प्रभारी निरीक्षक रवि सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं. सलीम

मनीषा

मनीषा