(फाइल फोटो के साथ)
चेन्नई, छह जून (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने नॉर्वे शतरंज का खिताब जीतने पर ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा को शनिवार को बधाई दी।
ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा इतिहास रचते हुए अंतिम दौर में जर्मनी के विन्सेंट कीमर को हराकर प्रतिष्ठित नॉर्वे शतरंज का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गए।
उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘ओस्लो में आयोजित नॉर्वे शतरंज 2026 टूर्नामेंट जीतकर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने पर ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानानंदा को मेरी हार्दिक बधाई। वह इस प्रतियोगिता को जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।’’
विजय ने प्रज्ञानानंदा के मौजूदा चैंपियन मैग्नस कार्लसन को एक ही टूर्नामेंट में दो बार हराकर और लगातार चार जीत हासिल करके एक शानदार रिकॉर्ड बनाने पर कहा, ‘‘मैं ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानानंदा को शुभकामनाएं देता हूं जिन्होंने तमिलनाडु और भारत दोनों को गौरवान्वित किया है। वह आगे भी कई उपलब्धियां हासिल करते रहें।’’
भाषा
सुरभि गोला
गोला