उप्र : सहारनपुर में सोशल मीडिया पर ‘आपत्तिजनक’ वीडियो पोस्ट करने के आरोप में तीन गिरफ्तार

उप्र : सहारनपुर में सोशल मीडिया पर 'आपत्तिजनक' वीडियो पोस्ट करने के आरोप में तीन गिरफ्तार

उप्र : सहारनपुर में सोशल मीडिया पर ‘आपत्तिजनक’ वीडियो पोस्ट करने के आरोप में तीन गिरफ्तार
Modified Date: March 6, 2026 / 09:09 pm IST
Published Date: March 6, 2026 9:09 pm IST

सहारनपुर, छह मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नानौता थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर एक आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नानौता पुलिस थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) नवीन कुमार सैनी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो के प्रसारित होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम ने शुक्रवार को आरोपियों को गिरफ्तार किया।

सैनी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान रुद्राक्ष (28), प्रशांत राणा (27) और अमित राणा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि तीनों सहारनपुर जिले के रहने वाले हैं। सैनी ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एसएचओ ने कहा कि आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपियों को अदालत में पेश करने की कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।

भाषा

सं, आनन्द रवि कांत


लेखक के बारे में