उप्र : रोडवेज बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत

Ads

उप्र : रोडवेज बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत

  •  
  • Publish Date - June 13, 2023 / 11:21 PM IST,
    Updated On - June 13, 2023 / 11:21 PM IST

गोंडा (उप्र) 13 जून (भाषा) गोंडा जिले में मंगलवार रात रोडवेज बस की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत हो गई।

अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज प्रजापति ने बताया कि जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र के अनेगी निवासी ननके (28), राजेश (26) और देहात कोतवाली के खजुहा निवासी बृजेश (25) मंगलवार की देर शाम मोटर साइकिल से बलरामपुर से गोंडा की ओर आ रहे थे।

उन्होंने बताया कि रास्ते में कोतवाली देहात क्षेत्र में सुभागपुर रेलवे क्रासिंग के पास उनकी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सामने से आ रही रोडवेज बस से टकरा गई।

प्रजापति ने बताया कि इस घटना में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से आनन फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रकरण में सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर बस को कब्जे में ले लिया गया है और उसके चालक की तलाश की जा रही है।

भाषा सं सलीम धीरज

धीरज