संत कबीर नगर, सात जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में शनिवार रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि महिला के परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
थाना प्रभारी उमाशंकर तिवारी ने बताया कि घटना बखिरा थाना क्षेत्र के तिघरा गांव में हुई और मृतका की पहचान कुसुम (24) के रूप में हुई है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका के भाई जितेंद्र कुमार ने बखिरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।
शिकायत के अनुसार, कुसुम की शादी वर्ष 2023 में तिघरा निवासी कन्हैया से हुई थी और शादी के बाद से ही पति व ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए उसकी बहन को प्रताड़ित कर रहे थे।
जितेंद्र ने आरोप लगाया कि छह जून की रात ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर कुसुम की हत्या कर दी और इसे आत्महत्या दिखाने के लिए शव को फंदे से लटका दिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति कन्हैया कन्नौजिया समेत ससुराल पक्ष के तीन अन्य सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। भाषा सं आनन्द जितेंद्र
जितेंद्र