उप्र : ट्रक की चपेट में आने से ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की मौत

उप्र : ट्रक की चपेट में आने से ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की मौत

उप्र : ट्रक की चपेट में आने से ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की मौत
Modified Date: October 26, 2023 / 02:05 pm IST
Published Date: October 26, 2023 2:05 pm IST

बरेली (उप्र), 26 अक्टूबर (भाषा) बरेली जिले के फरीदपुर क्षेत्र में एक ट्रक की चपेट में आने से ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण क्षेत्र) मुकेश मिश्रा ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार रात को शिवकुमार (30) धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर जा रहा था। रास्ते में मकरंदपुर के पास एक ट्रक ने उसके वाहन को टक्कर मार दी। इस घटना में शिवकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ मौजूद दो अन्य ग्रामीण घटना में बाल-बाल बच गए।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी ट्रक चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

भाषा सं सलीम नरेश सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में