उप्र : सड़क किनारे खड़े ट्रक से पिकअप वाहन टकराया, दो लोगों की मौत

Ads

उप्र : सड़क किनारे खड़े ट्रक से पिकअप वाहन टकराया, दो लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - September 23, 2026 / 05:02 PM IST,
    Updated On - September 23, 2026 / 05:02 PM IST

सोनभद्र (उप्र), 23 सितंबर (भाषा) सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज थाना अंतर्गत चहलवा के पास वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर बुधवार तड़के सड़क किनारे खड़े ट्रक से एक पिकअप वाहन की टक्कर में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई।

सुकृत चौकी प्रभारी विष्णु प्रभा सिंह के अनुसार, पिकअप वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से जा टकराया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों व्यक्तियों को वाहन से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मधुपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान दुद्धी क्षेत्र के कटौली निवासी सद्दाम (32) और रविन्द्र (27) के रूप में हुई है।

चौकी प्रभारी ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

भाषा सं राजेंद्र शफीक

शफीक