उप्र : लखनऊ में अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों ने की आत्महत्या
उप्र : लखनऊ में अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों ने की आत्महत्या
लखनऊ, 23 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बृहस्पतिवार को अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक पहली घटना में उन्नाव जिले के निजामखेड़ा निवासी राजेश (38) का शव पलेहंदा गांव के पास आम के एक पेड़ से लटका हुआ मिला। पुलिस के अनुसार घटना की सूचना राजेश के ससुर ने दी, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि राजेश ने रस्सी के सहारे पेड़ से लटककर जान दी।
दूसरी घटना में उन्नाव के गौरा गांव के निवासी रामबालक सैनी (44)का शव एक पेड़ से बिजली के केबल के सहारे लटका मिला। रामबालक पिछले कई वर्षों से बहारू गांव में अपने ससुराल में रह रहे थे।
पुलिस ने बताया कि इस घटना की जानकारी रामबालक की पत्नी ने दी। रामबालक के परिवार में उनकी पत्नी और लगभग पांच व सात वर्ष की आयु के दो बेटे हैं।
पुलिस ने बताया कि पंचनामा की कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
भाषा
किशोर, जफर रवि कांत

Facebook


