बांदा (उप्र), 22 अप्रैल (भाषा) बांदा जिले की नरैनी कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गयी।
पुलिस ने बुधवार को बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे मुकेरा गांव के किशनी पुरवा के नजदीक अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गोहानी गांव निवासी रमेश अहिरवार (40) और मुलायम प्रजापति (35) के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि दोनों पीड़ित एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे तभी यह हादसा हो गया।
उसने बताया कि दोनों के परिजनों को हादसे की सूचना देने के बाद शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं और टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान कर उसके चालक को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।
भाषा सं. सलीम धीरज
धीरज