Vande Bharat Express: वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाज़ी, खिड़की का शीशा हुआ क्षतिग्रस्त, इसी ट्रेन में सवार थे RSS प्रमुख मोहन भागवत
Vande Bharat Express: वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाज़ी, खिड़की का शीशा हुआ क्षतिग्रस्त, इसी ट्रेन में सवार थे RSS प्रमुख मोहन भागवत
Vande Bharat Express | Photo Credit: IBC24
- हरदोई में वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर फेंके गए
- खिड़की का शीशा टूटा
- घटना के समय RSS प्रमुख मोहन भागवत ट्रेन में मौजूद थे
हरदोई: Vande Bharat Express हरदोई में वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर फेंके गए, जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत भी यात्रा कर रहे थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार घटना अपराह्न तीन बजकर 20 मिनट पर देहात थाना क्षेत्र के कौड़ा गांव के पास की है जब दिल्ली की ओर जा रही वंदेभारत ट्रेन पर पत्थर फेंके गए जिससे ट्रेन की एक खिड़की का शीशा टूट गया।
Vande Bharat Express रेलवे के सूत्रों के अनुसार, भागवत भी ट्रेन में सवार थे। हालांकि वह किस कोच में यात्रा कर रहे थे इसका विवरण तत्काल उपलब्ध नहीं हो सका। रेलवे अधिकारियों ने नियंत्रण कक्ष को सूचना दी और घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) अंकित मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आठ से 13 वर्ष की उम्र के कुछ बच्चे पटरी के पास क्रिकेट खेल रहे थे और संभवत: उन्होंने ही चलती ट्रेन पर पत्थर फेंके। उन्होंने कहा कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
बता दें कि अगले दो दिनों यानि 20 और 21 फरवरी को मोहन भागवत मेरठ में रहेंगे। पहले दिन एक ऐसी जनसभा को संबोधित करेंगे, जहां राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर के खिलाड़ी और अन्य प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहेंगे। दूसरे दिन भी RSS प्रमुख कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
इन्हें भी पढ़े:-
- इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शानदार, नौकरी में लाभ, लेकिन प्रेम और शादी में रहें अलर्ट, पढ़ें शुक्रवार का राशिफल
- Vande Bharat: The Kerala Story 2.. ट्रेलर रिलीज, विवाद शुरू! पर्दे पर आने से पहले ही बन गई बहस का केंद्र, जानिए आखिर क्यों रहा बवाल?
- Chhattisgarh Fake Degree Fraud : बिना पढ़े बन गए डॉक्टर! दिल्ली पोस्ट ऑफिस का फर्जी डायरेक्टर बनकर लूटे करोड़ों, लैपटॉप खुला तो उड़े पुलिस के होश

Facebook


