Vande Bharat IBC24 News: 2027 की चुनावी ‘लीला’… लाल हरा अब ‘नीला’! बदलाव के लिए रंग बदलती सियासत, क्या नया दांव जिताएगा सपा को चुनाव?

Vande Bharat IBC24 News: 2027 की चुनावी 'लीला'... लाल हरा अब 'नीला'! बदलाव के लिए रंग बदलती सियासत, क्या नया दांव जिताएगा सपा को चुनाव?

Vande Bharat IBC24 News: 2027 की चुनावी ‘लीला’… लाल हरा अब ‘नीला’! बदलाव के लिए रंग बदलती सियासत, क्या नया दांव जिताएगा सपा को चुनाव?

Vande Bharat IBC24 News: 2027 की चुनावी 'लीला'... लाल हरा अब 'नीला'! बदलाव के लिए रंग बदलती सियासत, क्या नया दांव जिताएगा सपा को चुनाव? /image: IBC24 file

Modified Date: September 9, 2026 / 12:14 am IST
Published Date: September 9, 2026 12:14 am IST
HIGHLIGHTS
  • सपा छात्रसभा के सम्मेलन में लाल की जगह नीला ड्रेसकोड नजर आया
  • अखिलेश यादव भी नीला गमछा पहने नजर आ चुके हैं
  • नीले रंग को दलित वोट बैंक से जोड़कर सियासी चर्चा तेज है

लखनऊ। Vande Bharat IBC24 News: उत्तरप्रदेश में जैसे-जैसे 2027 करीब आ रहा है..यहां राजनीतिक दलों के अलग-अलग पैंतरे भी नजर आने लगे हैं। ऐसा ही एक चुनावी पैंतरा समाजवादी पार्टी की तरफ से चला गया..जब उसके छात्र सभा में लाल की जगह ड्रेसकोड का रंग नीला कर दिया गया। इससे पहले खुद सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव जिला अध्यक्षों की बैठक में लाल रंग की जगह नीले रंग का गमछा गले में डाले नजर आए थे..तो क्या यूपी के चुनावी जंग में सपा की रंग वाली नीति काम करेगी।

नीले रंग में रंगी नजर आई समाजवादी पार्टी

पहली नजर में इन तस्वीरों को देखने के बाद आपको भी हैरत होगा। ये वही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता हैं। जिनकी रैली में लाल और हरे रंग का समंदर उमड़ता है, लेकिन 8 सितंबर को लखनऊ में आयोजित सपा छात्रसभा के सम्मेलन में लाल टोपी वाली समाजवादी पार्टी नीले रंग में रंगी नजर आई। इससे पहले सपा सुप्रीमो गले में नीला गमछा डालकर बसपा वालों की बीपी जरूर बढ़ा दी है।

ड्रेस कोड में बदलाव को सपा का चुनावी दांव

दरअसल यूपी की राजनीति में रंगों का अलग-अलग सियासी संदेश रहा है..नीला रंग बसपा की विचारधारा से जुड़ा माना जाता है, जबकि सपा की पहचान लंबे समय से लाल और हरे रंग से रही है। ऐसे में छात्रसभा में ड्रेस कोड में बदलाव को सपा का चुनावी दांव माना जा रहा है..हालांकि बीजेपी कह रही है कि रंग बदलने से कुछ नहीं होने वाला

सपा के नीले रंग के पीछे क्या है प्लान

तो क्या लाल और हरे के साथ अब नीले रंग को जोड़कर अखिलेश यादव PDA के D यानी दलित वोट को साधने की तैयारी में हैं, क्योंकि यूपी में करीब 21% आबादी दलितों की है..जिन्हें बहुजन समाजवादी पार्टी का सबसे बड़ा वोट बैंक माना जाता है। अब जब सपा ने लाल-हरे के साथ-साथ नीले रंग से मोहब्बत दिखाई है.. तब ये सवाल अहम हो जाता है कि..इसका असर 27 के चुनावी समर में होगा।

 

 

इन्हें भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.