Swami Avimukteshwaranand News: ‘स्वामीजी को ठीक करने की जरूरत’, शंकराचार्य मामले में युवक का सनसनीखेज दावा, कहा- बेटियों से झूठे आरोप लगाने का बनाया दबाव

Ads

Swami Avimukteshwaranand News: ‘स्वामीजी को ठीक करने की जरूरत’, शंकराचार्य मामले में युवक का सनसनीखेज दावा, कहा- बेटियों से झूठे आरोप लगाने का बनाया दबाव

  •  
  • Publish Date - February 24, 2026 / 09:57 AM IST,
    Updated On - February 24, 2026 / 09:59 AM IST

Swami Avimukteshwaranand News/Image Source: ANI

HIGHLIGHTS
  • शंकराचार्य मामले में नया मोड़
  • झूठे आरोप लगवाने के दबाव का दावा
  • युवक ने खोली कथित साजिश की परत

वाराणसी: Swami Avimukteshwaranand News: ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से जुड़े कथित यौन शोषण मामले में नया मोड़ सामने आया है। शाहजहांपुर निवासी रमाकांत दीक्षित नामक एक युवक ने दावा किया है कि आशुतोष पांडेय ने उस पर अपनी बेटियों से शंकराचार्य के खिलाफ झूठे आरोप लगवाने का दबाव बनाया था।

यौन शोषण मामले में नया मोड़ (Shahjahanpur Ramakant Dixit )

Swami Avimukteshwaranand News: रमाकांत दीक्षित ने कहा कि तीन लोग उनके पास आए और उनके फोन पर आशुतोष पांडेय से बात कराई। उनके मुताबिक, बातचीत के दौरान कहा गया कि “स्वामीजी को थोड़ा ‘ठीक’ करने की ज़रूरत है और शंकराचार्य पर आरोप लगाने की बात कही गई। दीक्षित ने आगे बताया की  मैंने उनसे साफ कहा कि आप मेरी बेटियों के बारे में ऐसी बातें कैसे कह सकते हैं। मैंने शंकराचार्यजी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।

पहले से दर्ज है एफआईआर (Jyotirmath Shankaracharya Case)

Swami Avimukteshwaranand News: इस मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, उनके शिष्य स्वामी मुकुंदानंद ब्रह्मचारी और 2-3 अज्ञात लोगों के खिलाफ बाल यौन शोषण के आरोपों में एफआईआर दर्ज की है। प्रयागराज की पॉक्सो कोर्ट ने झूंसी पुलिस स्टेशन के एसएचओ को निर्देश दिए थे कि लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाए। पॉक्सो कोर्ट के एडिशनल सेशन जज विनोद कुमार चौरसिया ने अपने आदेश में पुलिस को निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें

Swami Avimukteshwaranand News" में नया मोड़ क्या है?

शाहजहांपुर निवासी रमाकांत दीक्षित ने दावा किया है कि उन पर शंकराचार्य के खिलाफ झूठे आरोप लगाने का दबाव बनाया गया था।

"POCSO Case Against Shankaracharya" में क्या कार्रवाई हुई है?

उत्तर प्रदेश पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है और कोर्ट के निर्देश पर मामले की जांच जारी है।

"Prayagraj POCSO Court Order" क्या कहता है?

प्रयागराज की पॉक्सो कोर्ट ने पुलिस को निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करने को कहा है।