Varanasi Nursery Student Case
वाराणसी : Varanasi Nursery Student Case : उत्तर प्रदेश के वाराणसी से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक निजी स्कूल की शिक्षिका पर नर्सरी में पढ़ने वाले मासूम बच्चे के साथ हैवानियत करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता बच्चे के पिता ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस थाने में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई है।
मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला 24 जुलाई की बताई जा रही है। पीड़ित मासूम ने क्लास के दौरान अपनी शिक्षिका से बाथरूम जाने की इजाजत मांगी थी।Crime News Up शिक्षिका द्वारा मना किए जाने पर बच्चे का पेंट में ही पेशाब निकल गया। इस बात से आग बबूला हुई शिक्षिका ने मासूम के साथ मारपीट की और आरोप है कि गर्म चाकू से बच्चे का प्राइवेट पार्ट जला दिया।
मासूम के साथ हुई इस हैवानियत की जानकारी जब परिजनों को हुई, तो वह गुहार लगाने स्कूल पहुंचे। Varanasi School Teacher आरोप है कि शिकायत करने पर स्कूल के प्रिंसिपल ने परिजनों को ही धमकाना शुरू कर दिया। फिलहाल पिता की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।