UP Crime: पूरी नहीं हुई ये डिमांड तो हैवान पति ने गर्भवती पत्नी के पेट पर मारी लात, गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत
पूरी नहीं हुई ये डिमांड तो हैवान पति ने गर्भवती पत्नी के पेट पर मारी लात, When this demand was not met, the cruel husband kicked the pregnant wife in …

UP Crime
भदोही : UP Crime यूपी के भदोही की एक गर्भवती महिला ने आरोप लगाया है कि दहेज में कार की मांग को लेकर उसके पति ने उसके पेट पर लात मारकर भ्रूण हत्या की। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि औराई थाना क्षेत्र में खमरिया गांव के ओमकार नाथ शुक्ला की बेटी प्रीति शुक्ला ने बृहस्पतिवार को महिला थाने में पति प्रवीण तिवारी, जेठ मनोज तिवारी, ससुर शेषमणि तिवारी, सास इसरावती देवी और ननद रेखा के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया।
UP Crime प्रीति का आरोप है कि उसके पति ने उसकी इच्छा के विरुद्ध अप्राकृतिक यौन संबंध बनाया और दहेज में कार की मांग को लेकर उसके पेट पर कई बार लात मारा जिससे उसका गर्भ खराब हो गया है। महिला का पति केंद्रीय जल आयोग (लखनऊ) में कार्यरत है। मांगलिक ने बताया कि बेटी प्रीति शुक्ला की शादी नवंबर, 2017 में जिले के कोइरौना थानाक्षेत्र के प्रवीण कुमार तिवारी से की थी। शादी के बाद वह पति के साथ लखनऊ में रहने लगी जहां जेठ, सास ससुर और ननद भी आते-जाते थे। उन्होंने बताया कि शादी में लाखों रुपये नकदी और दहेज़ में अन्य सामान देने के बाद भी प्रीति के पति और ससुराल वाले कार की मांग को लेकर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे।
आरोप है कि गर्भवती होने की जानकारी होने के बाद भी कार की मांग पूरी नहीं होने पर प्रवीण कुमार ने 24 सितंबर, 2024 की सुबह भद्दी-भद्दी गाली देते हुए उसके पेट में कई बार लात मारी जिससे अत्यधिक रक्तस्राव होने की वजह से पेट में पल रहा दो माह का बच्चा खराब हो गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि काफी लंबा इलाज और देखरेख के बाद प्रीति की हालत में सुधार आने के बाद उसने बृहस्पतिवार को पुलिस को तहरीर दी। मांगलिक के अनुसार इस मामले की गहनता से जांच कर विधिक कार्रवाई करने का महिला थाना प्रभारी सीमा सिंह को निर्देश दिया गया है। महिला थाना प्रभारी सीमा सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जिले के कोइरौना क्षेत्र के बारीपुर गांव में आरोपियों के यहां पुलिस टीम पहुंची जहां घर पर कोई मौजूद नहीं मिला।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: When this demand was not met, the cruel husband kicked the pregnant wife in the stomach, the child in the womb died
उत्तर प्रदेश
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm