‘मां बनने के लिए पीना पड़ेगा खून, देनी होगी मासूम बच्चे की बलि’ खुद की गोद भरने के लिए महिला ने किया शर्मनाक काम

'मां बनने के लिए पीना पड़ेगा खून, देनी होगी मासूम बच्चे की बलि' : Woman among three get life term for killing child, consuming blood

‘मां बनने के लिए पीना पड़ेगा खून, देनी होगी मासूम बच्चे की बलि’ खुद की गोद भरने के लिए महिला ने किया शर्मनाक काम

Tantrik forced woman to eat human bone powder

Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: November 25, 2022 5:03 pm IST

शाहजहांपुर : शाहजहांपुर जिले में औलाद न होने पर तांत्रिक की सलाह पर एक बच्चे की हत्‍या कर उसका खून पीने वाली एक महिला समेत तीन आरोपियों को स्थानीय अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता विनोद शुक्ला ने शुक्रवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को यह जानकारी दी। उन्होंने घटना का ब्योरा देते हुए बताया कि थाना रोजा के जम्मुका गांव में अपने मामा मुनेंद्र के यहां रह रही धन देवी के बच्चे नहीं हो रहे थे।

राजधानी में भी स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, कलेक्टर ने जारी किया आदेश, कल से इतने बजे से लगेंगे स्कूल 

किसी तांत्रिक की सलाह पर उसने पड़ोस में ही रहने वाले 10 वर्षीय लाल दास को टीवी देखने के बहाने अपने घर बुलाया तथा अपने दो साथियों सूरज तथा सुनील की मदद से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि इसके बाद तांत्रिक के बताए अनुसार धन देवी ने लाल दास को काटकर उसका खून पी लिया और मृतक के शव को घर के बाहर फेंक दिया।

Read More : टीम इंडिया के इन दो खिलाड़ियों के करियर होगा खत्म! बांग्लादेश के खिलाफ दिखाना होगा शानदार प्रदर्शन, फ्लॉप हुए तो होंगे टीम से बाहर! 

शुक्ला ने बताया कि छह दिसंबर, 2017 को मृतक के पिता ने रोजा थाने में मामला दर्ज कराया था और विवेचना के बाद पुलिस ने अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया था। उन्होंने बताया कि इसी मामले में अपर सत्र न्यायालय तृतीय के न्यायाधीश एहसान हुसैन ने सभी पक्षों को सुनने के बाद धन देवी, सुनील तथा सूरत को आजीवन कारावास की सजा सुनाई तथा प्रत्येक आरोपी पर पांच-पांच हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। आरोपी धन देवी घटना के बाद से जेल में ही बंद है।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।