UP Lalitpur News: ट्रेन से कटकर हुई महिला और दो बच्चों की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस, वजह जानकर आपको भी लगेगा झटका
UP Lalitpur News: ललितपुर जिले के धौर्रा रेलवे स्टेशन के नजदीक सोमवार को एक महिला एवं उसके दो बच्चों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।
UP Lalitpur News| Image- Symbolic File
- ललितपुर जिले के धौर्रा रेलवे स्टेशन पर महिला और उसके बच्चों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।
- मृतकों की पहचान दीपा यादव (35), उसकी बेटी शिवांगी (पांच) और बेटे कृष (दो) के रूप में हुई है।
- पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
UP Lalitpur News: बांदा/ललितपुर: उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के जाखलौन थाना क्षेत्र में धौर्रा रेलवे स्टेशन के नजदीक सोमवार को एक महिला एवं उसके दो बच्चों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। ललितपुर सदर क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अजय कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे जाखलौन थानाक्षेत्र में धौर्रा रेलवे स्टेशन के नजदीक एक महिला और उसकी बेटी एवं बेटे की अज्ञात ट्रेन से कटकर मौत हो गई है, जिनकी पहचान दीपा यादव (35), उसकी बेटी शिवांगी (पांच) और बेटे कृष (दो) के रूप में हुई है।
महिला का पति से होता विवाद
अजय कुमार ने कहा कि महिला ने अपने दो बच्चों के साथ मिलकर जान दे दी क्योंकि उसका पति शराब का आदी था और नशे की हालत में उससे झगड़ा करता था, (UP Lalitpur News) जिससे वह परेशान थी। उन्होंने बताया कि स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया।
पुलिस ने शुरू की जांच
UP Lalitpur News: सीओ ने बताया कि महिला अपने तीन बच्चों और अपने पति विक्की यादव के साथ मायके धौर्रा गांव में रह रही थी तथा उसका पति शराब पीने का आदी है। यह चर्चा रही कि दीपा गर्भवती थी। हालांकि इस बारे में सीओ ने कहा कि ‘पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही पुलिस बता पाएगी कि महिला दीपा यादव गर्भवती थी या नहीं।’’
इन्हें भी पढ़ें:-
- Guru Purnima 2026: गुरु और शिष्य दोनों भूमिका में दिखेंगे सीएम योगी, गुरु पूर्णिमा पर गोरखनाथ मंदिर में होगा भव्य आयोजन, यहां देखें पूरा शेड्यूल
- All School Closed Order in Odisha: प्रदेश के 4 जिलों के स्कूलों में ‘छुट्टी के आदेश’.. भारी बारिश के बीच लिया गया फैसला, हाई अलर्ट पर सरकार
- UP News: अब नहीं चलेगी शिक्षा विभाग के अफसरों की मनमानी, हर मीटिंग में BSA खुद होंगे शामिल, योगी सरकार ने जारी किया आदेश

Facebook


