पिकअप वाहन से टक्कर के बाद बाइक में आग लगी, महिला जिंदा जली

Ads

पिकअप वाहन से टक्कर के बाद बाइक में आग लगी, महिला जिंदा जली

  •  
  • Publish Date - February 15, 2026 / 08:27 PM IST,
    Updated On - February 15, 2026 / 08:27 PM IST

देवरिया (उप्र), 15 फरवरी (भाषा) देवरिया जिले में एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की पिकअप वाहन से टक्कर होने के बाद आग लगने से एक महिला की मौत हो गयी तथा उसका पति गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने यहां बताया कि यह घटना रविवार भोर में खुखुंदू थाना क्षेत्र के मगहरा चौराहे पर हुई। उन्होंने बताया कि एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल बेकाबू होकर एक पिकअप वाहन से जा टकरायी और टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल पिकअप के नीचे घुस गयी और फिर बाइक में आग लग गई, जिसमें उसका चालक गिरिजा शंकर मिश्र (52) और उसकी पत्नी रेनू (50) गम्भीर रूप से झुलस गये। रेनू की मौके पर ही मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि गिरिजा शंकर का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

भाषा सं. सलीम नोमान

नोमान