देवरिया (उप्र), 31 मई (भाषा) देवरिया जिले के देवरिया-गोरखपुर रेल खंड पर रविवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार देवरिया कोतवाली क्षेत्र के देवरिया-गोरखपुर रेल खंड पर मेहड़ा गांव के पास हुए इस हादसे में किशन (18) और लगभग 24 वर्षीय एक अज्ञात युवक की जान चली गई।
पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के दौरान दोनों मृतकों के पास से गांजे की पुड़िया और चिलम बरामद की, जिससे आशंका जताई जा रही है कि दोनों ट्रेन की पटरी पर बैठकर नशा कर रहे थे तभी रेलगाड़ी की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
पुलिस के मुताबिक किशन के परिजन का कहना है कि वह अपनी बीमार नानी को इलाज के सिलसिले में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाने के लिए घर से निकला था।
भाषा सं सलीम जोहेब
जोहेब