इटावा (उप्र), 10 अगस्त (भाषा) इटावा जिले के सिविल लाइंस क्षेत्र में कथित तौर पर पति से झगड़ा होने से क्षुब्ध एक महिला आरक्षी ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि सैफई थाने की आरक्षी 30 वर्षीय प्रियंका ने रविवार शाम कथित तौ पर पति रजत से कहासुनी हो जाने पर जहर खा लिया।
उन्होंने बताया कि उसे नाजुक हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गयी।
सूत्रों ने बताया कि कहासुनी के बाद रजत घर से बाहर चला गया था और उसके बाद उसने प्रियंका को कई बार फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर वह रात करीब 10 बजे जब घर लौटा तो उसने उसके मुंह से झाग निकलते देखकर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया और फिर उसे सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।
सूत्रों के अनुसार पुलिस ने रजत को हिरासत में ले लिया और महिला सिपाही का शव पोस्टमार्टम के लिये ले गयी।
भाषा सं. सलीम
राजकुमार
राजकुमार