इटावा में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बालिका की मौत

Ads

इटावा में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बालिका की मौत

  •  
  • Publish Date - July 24, 2026 / 03:00 PM IST,
    Updated On - July 24, 2026 / 03:00 PM IST

इटावा (उप्र), 24 जुलाई (भाषा) इटावा के गांव नगला सुभान में खेत में पिता के साथ धान की रोपाई कर रही एक बालिका की बृहस्पतिवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

वैधपुरा के थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव नगला सुभान में 12 वर्षीय खुशबू बृहस्पतिवार दोपहर अपने पिता एवं परिजनों के साथ खेत में धान की रोपाई कर रही थी। उसी वक्त अचानक आकाशीय बिजली चमकी और खुशबू उसकी चपेट में आ गई। इस घटना में बच्ची की मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खुशुबू का पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

सूचना मिलने पर क्षेत्रीय तहसीलदार ने मौके पर पहुंच कर कानूनी प्रक्रिया पूर्ण की।

भाषा सं जफर सिम्मी सुरभि

सुरभि