हाथरस (उप्र), सात अप्रैल (भाषा) हाथरस जिला मुख्यालय के सदर कोतवाली क्षेत्र में बंदरों के एक झुंड से डरकर भागने की कोशिश में अपने घर की छत से गिरकर एक युवती की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम हाथरस सदर कोतवाली की अक्रूर कॉलोनी में शिवानी (18) अपने घर की छत पर पर खड़ी थी तभी बंदरों का झुंड वहां आ पहुंचा।
पुलिस का कहना है कि बदरों से डर कर वह भागने लगी और छत से नीचे गिर पड़ी जिसके बाद परिजन उसे गंभीर हालत में जिला बागला अस्पताल ले गये और वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
डॉक्टर वैभव ने बताया कि जब लड़की को यहां लाया गया था तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।
इस बीच, इलाके के निवासियों ने कहा कि बंदरों का आतंक लंबे समय से बना हुआ है। उन्होंने दावा किया कि अधिकारियों द्वारा इस समस्या को सुलझाने के बार-बार आश्वासन दिए जाने के बावजूद, अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
भाषा सं आनन्द
राजकुमार
राजकुमार