देवरिया (उप्र), 11 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान देवरिया जिले के सकतुवा गांव की रहने वाली विंदु (33) के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि महिला की दो बेटियां हैं।
पुलिस ने कहा कि महिला का मायका छितवनी गांव में है और रविवार को उसका शव मिलने के बाद मायके के लोग उसकी ससुराल के घर पहुंचे और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
थानाध्यक्ष राकेश कुमार राय ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
पुलिस ने बताया कि महिला के मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति मृत्युंजय को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
भाषा सं जफर
मनीषा जोहेब
जोहेब