उप्र : देवरिया में करंट लगने से महिला की मौत

Ads

उप्र : देवरिया में करंट लगने से महिला की मौत

  •  
  • Publish Date - August 15, 2026 / 07:49 PM IST,
    Updated On - August 15, 2026 / 07:49 PM IST

देवरिया, 15 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के एक गांव में शनिवार को करंट लगने से 36 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार यह घटना पूर्वाह्न करीब 11 बजे हुई, जब अनूप की पत्नी सीमा बकरी चराने के लिए गांव से बाहर गई थी। इसी दौरान वह बिजली के ट्रांसफॉर्मर के पास लटक रहे तार की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से झुलस गई।

परिजनों ने उसे इलाज के लिए देवरिया मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में विस्तृत कार्रवाई की जा रही है।

भाषा

सं, आनन्द रवि कांत