शामली में सो रही महिला की अज्ञात बदमाशों ने चाकू मारकर हत्या की

Ads

शामली में सो रही महिला की अज्ञात बदमाशों ने चाकू मारकर हत्या की

  •  
  • Publish Date - August 8, 2023 / 08:17 PM IST,
    Updated On - August 8, 2023 / 08:17 PM IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), आठ अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना थाना इलाके के एक गांव में सोमवार की रात घर में सो रही एक महिला की चाकू गोद कर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार शामली जिले के कैराना थाना क्षेत्र के गांव बुच्चाखेड़ी में सोमवार देर रात एक महिला बाला (40) की अज्ञात बदमाशों ने उस समय चाकू गोद कर हत्या कर दी, जब वह अपने घर में सो रही थी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

उन्होंने कहा कि जांच जारी है। एसपी ने बताया कि यह घटना जब हुई तब महिला का पति मौजूद नहीं था और वह अपने नाबालिग बच्चों के साथ सो रही थी।

भाषा सं आनन्‍द

रंजन

रंजन