Bahraich Murder Case: पिता ने नहीं दिए पैसे तो बेटे ने कर दिया खौफनाक कांड, घर में इस हाल में मिले परिवार के 4 सदस्य, देखने वालों की भी कांप गई रूह

Bahraich Murder Case: बहराइच में निरंकार नामक एक युवक ने अपने ही परिवार के चार लोगों की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी।

Bahraich Murder Case: पिता ने नहीं दिए पैसे तो बेटे ने कर दिया खौफनाक कांड, घर में इस हाल में मिले परिवार के 4 सदस्य, देखने वालों की भी कांप गई रूह

Bahraich Murder Case/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: March 2, 2026 / 10:53 am IST
Published Date: March 2, 2026 10:48 am IST
HIGHLIGHTS
  • बहराइच में निरंकार युवक ने चार लोगों की हत्या कर दी।
  • आरोपी युवक ने अपने ही परिवार के लोगों को मौत घाट उतारा है।
  • आरोपी युवक ने वारदात के बाद खुद को भी घायल कर लिया है।

Bahraich Murder Case: बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक दिल को झकझोर रख देने वाली घटना सामने आई है। यहां निरंकार नामक एक युवक ने 1 और 2 मार्च की दरमियानी रात कुल्हाड़ी से हमला कर अपने परिवार के चार सदस्यों को मौत की नींद सुला दिया। बताया जा रहा है कि, आरोपी युवक ने जमीन और गहने बेचने से मिले पैसों के बंटवारे के विवाद में गुस्से में (Bahraich Murder Case) आकर अपने पिता बदलू राम, मां संजू देवी, बहन पार्वती और दादी सिताला की हत्या कर दी। वहीं इस हमले में युवक का बड़ा भाई गुरुदेव गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वारदात के बाद आरोपी ने खुद को ईंट मारकर घायल कर लिया, जिसे इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है।

क्यों हुआ खुनी नरसंहार

अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, घर में विवाद की शुरुआत जमीन की बिक्री से मिली रकम को लेकर हुई। आरोपी निरंकार अपने पिता से लगातार पैसों की मांग कर रहा था। पिता ने जब उसे पैसे देने से इनकार कर दिया तो वह गुस्से में आ गया। इसके बाद निरंकार ने कुल्हाड़ी ली और घर में सो रहे लोगों पर वार करना शुरू कर दिया। (Bahraich Murder Case) चीख-पुकार सुनकर जब बड़ा भाई गुरुदेव बचाने आया, तो निरंकार ने उसके सिर पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। मौके पर मौजूद गुरुदेव के बेटे आजाद ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण वहां पहुंचे। घटना थाना रूपईडीहा के बसंतपुर ऊदल गांव में हुई।

पुलिस ने शुरू की जांच

Bahraich Murder Case: इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। ग्रामीणों ने पुलिस को वारदात की जानकारी दी। इस खूंखार वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। घायल भाई गुरुदेव का इलाज चरदा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। (Bahraich Murder Case)  पुलिस ने आरोपी निरंकार के खिलाफ हत्या और जानलेवा हमले के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है और पुलिस हर पहलू से मामले की गंभीरता से विवेचना कर रही है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.