देवरिया में युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

Ads

देवरिया में युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

  •  
  • Publish Date - October 14, 2025 / 07:06 PM IST,
    Updated On - October 14, 2025 / 07:06 PM IST

देवरिया (उप्र), 14 अक्टूबर (भाषा) देवरिया जिले के भाटपाररानी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ, जिसकी हत्या किए जाने की आशंका है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, भाटपाररानी थाना क्षेत्र के फुलवरिया मार्ग पर बरईपार बाबू गांव पोखरे के पास आज सुबह ग्रामीणों ने एक युवक का शव देखकर पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान बनकटा थाना क्षेत्र के कोठीलवा निवासी मन्नू यादव (20) के रूप में की है। शव पर गहरी चोट के निशान मिले हैं।

पुलिस ने बताया कि आशंका है कि युवक की हत्या करके शव को फेंका गया है।

भाटपाररानी थाने के प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

भाषा सं आनन्द नोमान

नोमान