फिरोजाबाद में युवक ने होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या की

Ads

फिरोजाबाद में युवक ने होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या की

  •  
  • Publish Date - September 6, 2022 / 08:12 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:58 PM IST

फिरोजाबाद (उप्र) छह सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद नगर के थाना दक्षिण के जैन नगर क्षेत्र में स्थित एक होटल के कमरे में मंगलवार सुबह एक युवक ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

क्षेत्राधिकारी (नगर) वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि थाना उत्तर के क्षेत्र रैहना निवासी आकाश (25) सोमवार की शाम को जैन नगर स्थित होटल में पहुंचा और कमरा लेकर वहीं सो गया।

उन्होंने बताया कि सुबह जब काफी देर तक दरवाजा न खुला तो होटलकर्मियों ने दरवाजा तोड़ा, जहां वह फांसी के फंदे पर लटका मिला ।

श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उन्होंने बताया कि अभी आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है और मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं आनन्द

रंजन

रंजन