कौशांबी में रेल पटरी पर मिला युवक का शव
कौशांबी में रेल पटरी पर मिला युवक का शव
कौशांबी (उप्र), 30 सितंबर (भाषा) कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र स्थित डीएफसी रेल लाइन पर बुधवार को 28 वर्षीय एक युवक का शव मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।
युवक के परिजनों ने उसकी हत्या कर शव रेल पटरी पर फेंकने की आशंका जताई है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि भरवारी रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर ने रेल लाइन पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव होने की सूचना दी।
सूचना पर कोखराज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान सुरेश (28) निवासी ग्राम नेवादा के रूप में हुई है।
परिजनों ने बताया कि सुरेश गुजरात स्थित सूरत की एक निजी कंपनी में काम करता था तथा 28 सितंबर को वहां से घर वापस आया था।
उन्होंने बताया कि 29 सितंबर की सुबह सुरेश कोखराज थाना क्षेत्र के बिसात गांव में अपनी मौसी के घर गया था, वहां थोड़ी देर रुकने के बाद वापस लौटा था।
परिजनों ने कहा कि इसके बाद आज सुरेश का शव रेल लाइन पर मिलने की सूचना मिली है।
पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
भाषा सं जफर शफीक
शफीक

Facebook


