OP Rajbhar on Akhilesh Yadav: ‘PDA में परिवार-दौलतमंद-अपराधी कैसे?’, अखिलेश यादव पर बरसे ओपी राजभर, राज्यसभा उम्मीदवारों को लेकर साधा निशाना
OP Rajbhar on Akhilesh Yadav: ‘PDA में परिवार-दौलतमंद-अपराधी कैसे?’, अखिलेश यादव पर बरसे ओपी राजभर, राज्यसभा उम्मीदवारों को लेकर साधा निशाना
OP Rajbhar on Akhilesh Yadav/image: IBC24 File
- अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का बड़ा हमला
- PDA फॉर्मूले और संभावित उम्मीदवारों को लेकर उठाए सवाल
- राज्यसभा चुनाव के गणित पर भी सपा को दी राजनीतिक सलाह
लखनऊ: OP Rajbhar on Akhilesh Yadav उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी की ओर से तीन प्रत्याशी उतारने की चर्चा के बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। राजभर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अखिलेश यादव के ‘PDA’ फॉर्मूले पर सवाल उठाते हुए राज्यसभा के प्रत्याशियों को लेकर सीधे निशाना साधा।
OP Rajbhar on Akhilesh Yadav राजभर ने अपनी पोस्ट की शुरुआत अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए की। उन्होंने लिखा, ‘अखिलेश जी, सुना है आप राज्यसभा के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में उतारने जा रहे हैं। ये बताइए, तीनों आपके ‘पीडीए’ वाले होंगे या नहीं?’
‘पहला तो प्रोफेसर साहब हैं, ये आपके PDA वाले परिवार से हो गए’
राजभर ने आगे सपा के संभावित प्रत्याशियों में प्रोफेसर रामगोपाल यादव के नाम की चर्चा का हवाला देते हुए तंज कसा। उन्होंने लिखा, ‘पहला तो प्रोफेसर साहब हैं। ये आपके पीडीए वाले ‘परिवार’ से हो गए। अब ‘डी’ और ‘ए’ से कौन होगा?’
इसके बाद राजभर ने PDA की व्याख्या को लेकर तंज कसते हुए सवाल किया कि ‘डी से कोई ‘दौलतमंद’ होगा क्या? ए से कोई ‘अपराधी’?’
‘पिछड़े, दलित और मुसलमान जानना चाहते हैं PDA में परिवार-दौलतमंद-अपराधी कैसे?’
राजभर ने अपनी पोस्ट में अखिलेश यादव के PDA फॉर्मूले को सीधे पिछड़े, दलित और मुस्लिम समाज से जोड़ते हुए लिखा कि ‘सभी पिछड़े वर्ग के लोग, दलित भाई और मुसलमान भाई जानना चाह रहे हैं कि आपके पीडीए में परिवार, दौलतमंद और अपराधियों को कैसे आप संसद के ऊपरी सदन भेजने की जुगत में लगे हैं।’
‘तीन के चक्कर में दूसरा मत गंवा दीजिएगा’
राजभर ने अपनी पोस्ट के आखिर में अखिलेश यादव को राज्यसभा चुनाव के गणित को लेकर भी सलाह दी। उन्होंने लिखा, ‘आख़िर में एक और सलाह है। तीन के चक्कर में दूसरा मत गंवा दीजिएगा।’
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat: ‘SIR’ पर संग्राम, CWC ने फिर की नई मांग, विपक्ष ने लगाए चुनाव में ‘फिक्सिंग’ के आरोप, स्मृति ने पूछा- जहां भाजपा नहीं वहां क्या?
- शह मात The Big Debate: ‘TET’ पर संग्राम जारी.. बड़े आंदोलन की तैयारी, शिक्षकों के धरने ने बढ़ाई टेंशन, क्या प्रदर्शन से दबाव में है सरकार?
- UP News: बाढ़ प्रभावित इलाके में मुख्यमंत्री योगी, बेदूपार इंटर कॉलेज में अपने हाथों से परिवारों को बांटी राहत सामग्री, फसल नुकसान पर 10 दिन में मुआवजे के निर्देश

Facebook


