Char Dham Yatra Suspended Today: बारिश, भूस्खलन के कारण रोकी गई चारधाम यात्रा, अब इतने दिन तक नहीं कर पाएंगे दर्शन, स्कूलों-कॉलेजों में भी छुट्टी घोषित
Char Dham Yatra Suspended Today: बारिश, भूस्खलन के कारण रोकी गई चारधाम यात्रा, अब इतने दिन तक नहीं कर पाएंगे दर्शन, स्कूलों-कॉलेजों में भी छुट्टी घोषित
Char Dham Yatra Suspended Today: बारिश, भूस्खलन के कारण रोकी गई चारधाम यात्रा, अब इतने दिन तक नहीं कर पाएंगे दर्शन, स्कूलों-कॉलेजों में भी छुट्टी घोषित /image: AI Generated
- भारी बारिश और भूस्खलन के कारण चारधाम यात्रा दो दिनों के लिए स्थगित
- यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ जाने वाले कई मार्ग बाधित
- कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, मौसम सामान्य होने पर यात्रा फिर शुरू होगी
देहरादून। Char Dham Yatra Suspended Today: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, उत्तराखंड में भारी बारिश और यात्रा मार्गों पर कई जगह भूस्खलन होने के कारण मंगलवार को चारधाम यात्रा को दो दिन के लिए स्थगित कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी ।
गढ़वाल मंडल के आयुक्त आनंद स्वरूप ने बताया कि चारधाम यात्रा मार्ग कई स्थानों पर भूस्खलन से अवरूद्ध होने तथा भारी वर्षा के अलर्ट के कारण यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत आज और कल के लिए चारधाम यात्रा स्थगित की गई है। उन्होंने कहा कि मौसम अनुकूल होने पर यात्रा पुनः प्रारंभ की जाएगी।
कहां से शुरू होती है चार धाम यात्रा?
चारधाम यात्रा (Char Dham Yatra Suspended Today) हरिद्वार या ऋषिकेश से शुरू होती है। यात्रा के दौरान श्रद्धालु यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ जाते हैं और दर्शन करते हैं। यात्रा मुख्य रूप से मई-जून से नवंबर तक खुली रहती है और सर्दियों में बंद हो जाती है।
मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग समेत कई जिलों में भारी बारिश और तेज आंधी-तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश के कारण उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिलों में कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है, जिससे यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ जाने वाले प्रमुख मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं।
स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान
Char Dham Yatra Suspended Today मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग सहित कई जिलों में स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें
- India vs Sri Lanka Test Squad: श्रीलंका सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, दिग्गज आलराउंडर की वापसी, इन नए चेहरों को मिला मौका….देखें पूरा स्कॉड
- UP Student Good News Today: राज्य सरकार ने छात्रों लिए खोला खजाना, अब पढ़ाई में नहीं आएगी कोई बाधा, जानकर झूम उठेंगे करोड़ों छात्र
- Hanumant Singh Death: प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री का निधन, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, भाजपा में शोक की लहर
- Mohan Cabinet Meeting Today: मोहन कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई महत्वपूर्ण फैसलों पर होगी चर्चा, मिल सकती है कई प्रस्ताव को मंजूरी

Facebook


