Solar Awareness Booklet Uttarakhand News || Image- Pushkar singh dhami Twitter File
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में ‘सोलर अवेयरनेस स्मारिका पुस्तिका’ का विमोचन किया। (Solar Awareness Booklet) यह पुस्तिका काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरमेंट एंड वॉटर द्वारा तैयार की गई है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सिर्फ एक पुस्तिका का विमोचन नहीं, बल्कि उत्तराखंड को आत्मनिर्भर और हरित राज्य बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि दुनिया इस समय जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा संकट और पर्यावरण जैसी समस्याओं का सामना कर रही है। ऐसे में सौर ऊर्जा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए बहुत जरूरी है।
सीएम धामी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में चल रही पीएम सूर्य घर योजना के तहत उत्तराखंड ने बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। राज्य ने 40 हजार रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने का शुरुआती लक्ष्य समय से पहले पूरा कर लिया। उन्होंने कहा कि अब तक कुल लक्ष्य का करीब 95 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। (Solar Awareness Booklet) इसी वजह से उत्तराखंड देश के सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्यों में शामिल हो गया है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2024 के बाद सिर्फ दो साल में राज्य की सौर ऊर्जा क्षमता करीब 10 गुना बढ़ी है। राज्य में लगभग 290 मेगावाट क्षमता वाले घरेलू रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर उत्तराखंड बनाने की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि है। सीएम धामी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य सिर्फ सोलर प्लांट लगाना नहीं, बल्कि हर नागरिक को स्वच्छ ऊर्जा अभियान से जोड़ना है।
उन्होंने बताया कि सोलर कौथिग अभियान, नुक्कड़ नाटक और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के जरिए लोगों को सौर ऊर्जा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। (Solar Awareness Booklet) मुख्यमंत्री ने इस काम में यूपीसीएल, उरेडा और CEEW की टीम की भी सराहना की।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
कैंप कार्यालय में काउंसिल ऑन एनर्जी, इन्वायरमेन्ट एण्ड वॉटर (CEEW) द्वारा तैयार की गई ‘सौर जागरूकता स्मारिका पुस्तिका’ का विमोचन किया। यह पहल केवल एक स्मारिका पुस्तिका का विमोचन नहीं, बल्कि उत्तराखण्ड के उज्ज्वल, आत्मनिर्भर एवं हरित भविष्य के निर्माण की दिशा में सामूहिक संकल्प का… pic.twitter.com/IkuAOjaLBW
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) May 28, 2026
महिला टी20 विश्व कप: आईसीसी के मैच अधिकारियों के सभी-महिला पैनल में चार भारतीय भी
पालघर : किसान से बंदरगाह परियोजना की मुआवजा राशि से 50 लाख रुपये की ठगी, तीन लोगों पर मामला दर्ज
आईबीसी कानून आने के बाद हो चुकी है चार लाख करोड़ रुपये की वसूलीः आईबीबीआई प्रमुख
सरकारी जमीन गलत तरीके से हस्तांतरित करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : जायसवाल
हरदोई में बिना अनुमति बुद्ध प्रतिमा स्थापित करने पर बवाल, पुलिस-राजस्व टीम पर पथराव