IAS and PCS Transfer List: एक साथ कई IAS और PCS अधिकारियों का तबादला, बंशीलाल राणा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, देर रात जारी हुआ आदेश, देखें लिस्ट

IAS and PCS Transfer List: एक साथ कई IAS और PCS अधिकारियों का तबादला, बंशीलाल राणा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, देर रात जारी हुआ आदेश, देखें लिस्ट

IAS and PCS Transfer List: एक साथ कई IAS और PCS अधिकारियों का तबादला, बंशीलाल राणा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, देर रात जारी हुआ आदेश, देखें लिस्ट

IAS and PCS Transfer List | Photo Credit: IBC24

Modified Date: April 18, 2026 / 07:13 am IST
Published Date: April 18, 2026 7:13 am IST
HIGHLIGHTS
  • 6 IAS और 26 PCS अधिकारियों का तबादला एक साथ किया गया
  • वरिष्ठ IAS अधिकारी बंशीलाल राणा को बड़ी जिम्मेदारी मिली
  • सचिवालय सेवा में नए सचिव और रजिस्ट्रार की नियुक्ति हुई

देहरादून: IAS and PCS Transfer List उत्तराखंड में एक बार फिर बड़े पैमाने पर प्रशासनिक सर्जरी हुई है। यहां एक साथ कई IAS और PCS अधिकारियों का तबादला हुआ है। साथ ही कई जिलों के एडीएम (ADM), सिटी मजिस्ट्रेट और डिप्टी कलेक्टर स्तर के अधिकारी भी इधर से उधर हुए है। इस संबंध में उत्तराखंड सरकार ने आदेश भी जारी कर दिया है।

Uttarakhand IAS and PCS Transfer List जारी आदेश के अनुसार, इस लिस्ट में 6 IAS और 26 PCS अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। सरकार के इस कदम को आगामी विकास कार्यों और प्रशासनिक कसावट से जोड़कर देखा जा रहा है।

बंशीलाल राणा को बड़ी जिम्मेदारी

जारी आदेश में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी बंशीलाल राणा को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें आयुक्त खाद्य का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं जॉइंट मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात को अब पौड़ी गड़वाल की ​जिम्मेदारी दी गई है। वे पहले रानीखेत की जॉइंट मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वहीं, पौड़ी में तैनात जॉइंट मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी को अब रानीखेत भेजा गया है।

PCS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल

इसके अलावा सचिवालय सेवा के 26 PCS का भी तबादला किया गया है। नंदन सिंह डुंगरियाल को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) का नया सचिव नियुक्त किया गया है और शिवकुमार बर्नवाल को हर्रावाला स्थित आयुर्वेद विश्वविद्यालय का रजिस्ट्रार बनाया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।