Uttarakhand Pushkar Singh Dhami News || Image- Uttarakhand DIPR
Uttarakhand Pushkar Singh Dhami News: उधम सिंह नगर: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य का 2026-27 का बजट कृषि, उद्योग, युवा रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में संतुलित विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि यह बजट राज्य को समृद्धि की ओर ले जाने के साथ-साथ युवाओं के कौशल विकास और नवाचार को भी बढ़ावा देगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि विधानसभा में करीब 41 घंटे से अधिक चर्चा के बाद इस बजट को पारित किया गया है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाया जाए। इसके लिए लगातार योजनाएं बनाकर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मातृशक्ति में अपार संभावनाएं हैं और कठिन परिस्थितियों के बावजूद महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पाद लगातार पहचान बना रहे हैं। इसलिए इस बजट में युवाओं के कौशल, रोजगार और नवाचार के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं, वहीं कृषि क्षेत्र को भी प्राथमिकता दी गई है।
उन्होंने बताया कि बजट तैयार करते समय सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। उद्योगों के साथ-साथ कृषि और बागवानी को बढ़ावा देने के लिए भी कई नई व्यवस्थाएं की गई हैं। हितधारकों से चर्चा के बाद बजट में कई नए प्रावधान जोड़े गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों की भागीदारी से लंबी चर्चा के बाद बजट पारित हुआ है और आने वाले समय में यह राज्य को तेजी से विकास और समृद्धि की दिशा में आगे ले जाएगा।
Uttarakhand Pushkar Singh Dhami News: इससे पहले गुरमीत सिंह ने भी राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पारदर्शी और जवाबदेह शासन के माध्यम से उत्तराखंड को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। बजट सत्र के दौरान उन्होंने बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, डिजिटल सेवाओं का विस्तार करने और जनभागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया।
राज्यपाल ने कहा कि सरकार युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने, महिलाओं को सशक्त बनाने, किसानों की आय बढ़ाने, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने तथा पर्यटन और निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए कई योजनाएं चला रही है। उनका कहना है कि इन पहलों से राज्य के समग्र विकास को गति मिलेगी।
अमेरिकी हमले में मारे गए 84 ईरानी नाविकों के शव श्रीलंका ने स्वदेश वापस भेजे
समुद्र में जीपीएस की गड़बड़ी से युद्ध से जहाजों की सुरक्षा पर संकट उत्पन्न हो जाता है
ठाणे में 2.5 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में एसटी जांच समिति अधिकारी गिरफ्तार
उप्र में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी पर कार्रवाई, 1483 स्थानों पर निरीक्षण व छापेमारी
अमेरिका में वीजा धोखाधड़ी के मामले में 11 भारतीय नागरिकों पर आरोप लगाए गए
बगदाद में अमेरिकी दूतावास परिसर में हेलीपैड पर मिसाइल से हमला हुआ: इराकी सुरक्षा अधिकारी