Uttarakhand Sewa Pakhwada Latest News || Image- ANI News File
ऋषिकेश: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने शनिवार को ऋषिकेश के आईडीपीएल मैदान में आयोजित ‘सेवा पखवाड़ा’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। (Uttarakhand Sewa Pakhwada News) इस दौरान विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से बहुउद्देश्यीय जनसेवा शिविर लगाया गया, जिसमें 20 हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
कार्यक्रम के तहत देहरादून, हरिद्वार और टिहरी के सरकारी विभागों ने संयुक्त रूप से जनसेवा शिविर लगाया। यहां लोगों की शिकायतों का मौके पर समाधान किया गया और पात्र हितग्राहियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया। साथ ही विभागों ने सूचना एवं सेवा स्टॉल लगाकर लोगों को सरकारी सेवाओं की जानकारी भी दी।
शिविर में आयोजित मेगा स्वास्थ्य शिविर में 1,009 मरीजों का इलाज किया गया। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने 212 हड्डी रोग, 70 स्त्री रोग और 81 ईएनटी (नाक, कान और गला) के मरीजों की जांच की। इसके अलावा 13 बच्चों का टीकाकरण, 15 आयुष्मान कार्ड और 20 आभा कार्ड बनाए गए। (Uttarakhand Sewa Pakhwada News) शिविर में 95 एक्स-रे, 70 ब्लड टेस्ट तथा आयुष विभाग ने 310 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर निशुल्क दवाइयां वितरित कीं। वहीं 23 लोगों का दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाने के लिए ऑनलाइन पंजीयन भी किया गया।
सामाजिक कल्याण विभाग ने 75 पात्र लोगों को विधवा, वृद्धावस्था और दिव्यांग पेंशन की स्वीकृति दी तथा 10 यूडीआईडी कार्ड जारी किए। इसके अलावा दिव्यांगजनों को 280 सहायक उपकरण वितरित किए गए। कृषि, उद्यानिकी, उद्योग, डेयरी, मत्स्य, पशुपालन और अन्य विभागों ने मिलकर 1,200 से अधिक हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाया।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लघु उद्योगों, स्वयं सहायता समूहों (SHG) और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। (Uttarakhand Sewa Pakhwada News) सहकारिता विभाग के तहत पांच स्वयं सहायता समूहों को 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
मुख्यमंत्री धामी ने अल्मोड़ा, देहरादून और टिहरी के तीन युवाओं को भी सम्मानित किया, जिन्हें कौशल विकास प्रशिक्षण के बाद जापान में करीब एक लाख रुपये प्रतिमाह के पैकेज पर रोजगार मिला है। इसके अलावा मत्स्य, उद्यानिकी, उद्योग और डेयरी विकास विभाग के उत्कृष्ट लाभार्थियों को भी सम्मानित किया गया।
Uttarakhand | Governor, Lieutenant General Gurmit Singh (Retd), and Chief Minister Pushkar Singh Dhami participated in the “Seva Pakhwada” programme held at the IDPL Ground in Rishikesh today. The event witnessed the participation of more than 20,000 people. Citizens from… pic.twitter.com/nFY5Ep4f1p
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 4, 2026
सेवा, सुशासन एवं समर्पण सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत हरिद्वार के ऋषिकुल ऑडिटोरियम में जनसमस्या समाधान एवं जनकल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।#SewaPakhwada#Haridwar #Uttarakhand pic.twitter.com/zg9yGSalpy
— Uttarakhand DIPR (@DIPR_UK) July 4, 2026
महाराष्ट्र के प्याज उत्पादक किसानों ने पीएम-किसान योजना का दायरा बढ़ाने की मांग की
लंदन प्रशिक्षण शिविर के बाद भारतीय कलात्मक जिम्नास्टिक्स टीम ग्लास्गो के लिए रवाना होगी
उप्र में अगले साल विधानसभा चुनाव में फिर से कमल खिलेगा: नितिन नवीन
इंडियन पोटाश ने गन्ने की टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने को यूपीएल की इकाई के साथ किया समझौता
काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर तैनात पीएसी जवान की कार्बाइन से गोली चली, तीन लोग घायल