Marriage Breaks Down In Varanasi: बारात आई, रस्में पूरी… पर सात फेरे से पहले दूल्हे ने की ये बड़ी डिमांड, मंडप में मचा हड़कंप, फिर दुल्हन का फैसला सुन सब दंग, जानिए क्या हुआ?
Marriage Breaks Down In Varanasi: बारात आई, रस्में पूरी… पर सात फेरे से पहले दूल्हे ने की ये बड़ी डिमांड, मंडप में मचा हड़कंप, फिर दुल्हन का फैसला सुन सब …

Marriage Breaks Down In Varanasi
- मंडप में हड़कंप
- दूल्हे ने मांगे 25 हजार
- दुल्हन ने तुरंत बुला ली पुलिस
वाराणसी: Marriage Breaks Down In Varanasi: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक शादी उस समय चर्चा का विषय बन गई, जब दहेज की अतिरिक्त मांग और दुल्हन के पिता के साथ हुई अभद्रता के कारण दुल्हन ने विदाई से ठीक पहले ही शादी से इनकार कर दिया। मामला पुलिस तक पहुँचा और अंततः दूल्हे को हवालात की सैर करनी पड़ी।
क्या है पूरा मामला? (Varanasi marriage breakdown)
वाराणसी निवासी चाँदनी की शादी की सभी रस्में लगभग पूरी हो चुकी थीं। मंडप में माहौल खुशियों से भरा था, लेकिन इसी दौरान दूल्हे रोहित जायसवाल और उसके परिजनों ने अचानक दहेज में माँगे गए दो लाख रुपये में से बकाया 25 हजार रुपये की मांग दोबारा उठा दी। दुल्हन के पिता राजेंद्र, जो सब्जी विक्रेता हैं, पहले ही कर्ज लेकर यह राशि चुका चुके थे जिसके बाद जयमाल भी संपन्न हुआ। लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। भोजन के दौरान लड़के वालों ने फिर से लिफाफा मांगकर दुल्हन के पिता का सबके सामने अपमान करना शुरू कर दिया। यह दृश्य देख दुल्हन चाँदनी आहत हो उठी और उसने मौके पर ही विदाई से इंकार कर दिया।
पिता के अपमान से आहत दुल्हन ने किया शादी से इंकार.. बारात बैरंग.. दूल्हा हवालात में
UP के वाराणसी में शादी के मंडप में पिता के अपमान से आहत दुल्हन चाँदनी ने शादी से इंकार कर दिया। विवाह की सभी रस्मे हो चुकी थी.. विदाई का इंतज़ार था.. दूल्हे रोहित जायसवाल के पिता ने सिर्फ 25… pic.twitter.com/21PDRVTIdl
— TRUE STORY (@TrueStoryUP) November 24, 2025
पुलिस को बुलाया गया, दूल्हा गिरफ्तार (groom arrested)
Marriage Breaks Down In Varanasi: दुल्हन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुँची और दहेज उत्पीड़न से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दूल्हे को थाने ले जाकर हवालात में बंद कर दिया। दुल्हन चाँदनी ने स्पष्ट कहा कि मैं ऐसे लालची और गलत संस्कार वाले व्यक्ति के साथ अपनी जिंदगी नहीं गुजार सकती। दुल्हन के पिता ने बताया कि वे मेहनत-मजदूरी कर अपनी बेटी को पढ़ाया-लिखाया और खुशी-खुशी शादी करा रहे थे लेकिन दहेज के लालच ने रिश्ते को शर्मनाक मोड़ दे दिया। अब दुल्हन पक्ष शादी पर हुआ पूरा खर्च वापस लेने की मांग कर रहा है।
यह भी पढ़ें
- अब घर से काम करेंगे सरकारी कर्मचारी, बीजेपी सरकार का बड़ा फैसला, बस इतने ही लोग आएंगे ऑफिस, आदेश जारी
- शादी करना है? तो ये नियम जान लें! नो DJ, नो फास्ट फूड, नो गिफ्ट्स... फिजूलखर्ची पर लगेगा 1 लाख रुपए का जुर्माना, नया फरमान जारी
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: दहेज मामला वह स्थिति होती है जहाँ शादी में दूल्हे या उसके परिवार द्वारा अतिरिक्त पैसे, सामान या संपत्ति की अनुचित मांग की जाती है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Marriage Breaks Down In Varanasi: The groom went straight from the wedding venue to the jail
VARANASI
और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pm