BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Yogi Adityanath AI Video: सीएम योगी के AI वीडियो को लेकर फूटा संतों का गुस्सा, अखिलेश यादव को सुनाई जमकर खरी-खोटी, कहा- भुगतना पड़ेगा सनातन पर प्रहार का परिणाम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर समाजवादी पार्टी की ओर से जारी AI वीडियो पर संत समाज ने कड़ी नाराजगी जताई है। अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी जितेंद्रानंद …

Yogi Adityanath AI Video: सीएम योगी के AI वीडियो को लेकर फूटा संतों का गुस्सा, अखिलेश यादव को सुनाई जमकर खरी-खोटी, कहा- भुगतना पड़ेगा सनातन पर प्रहार का परिणाम
Sneha Singh
Published: 01 Sept 2026 | 10:29 pmModified: 02 Sept 2026 | 12:17 am
HIGHLIGHTS
  1. योगी आदित्यनाथ के AI वीडियो पर संत समाज ने जताई नाराजगी
  2. स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने अखिलेश यादव को दी चेतावनी
  3. विवादित वीडियो वापस लेने और माफी मांगने की मांग

वाराणसी : Yogi Adityanath AI Video :  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर समाजवादी पार्टी की ओर से जारी AI वीडियो पर संत समाज की नाराजगी बढ़ती जा रही है। अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने इस वीडियो की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे सनातन धर्म, संत परंपरा और संस्कृति पर कुठाराघात बताते हुए कहा कि इस तरह का प्रचार समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को राजनीतिक रूप से भारी पड़ सकता है।स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि AI तकनीक का इस्तेमाल चुनाव प्रचार और राजनीतिक विरोध के लिए किया जा सकता है, लेकिन इसकी आड़ में सनातन संस्कृति, परंपरा और धार्मिक प्रतीकों का अपमान नहीं किया जाना चाहिए।

उन्होंने वीडियो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिखाधारी ब्राह्मण के रूप में नोट गिनते और कथित तौर पर गांजा-चिलम का सेवन करते दिखाए जाने पर आपत्ति जताई। उनका कहना है कि योगी आदित्यनाथ केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि संत परंपरा से भी जुड़े हैं। ऐसे में उनकी छवि को इस तरह प्रस्तुत करना राजनीतिक आलोचना की सीमा से आगे जाकर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला है।

'सनातन पर प्रहार का परिणाम भुगतना पड़ेगा'

स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि समाजवादी पार्टी को राजनीतिक और चुनावी प्रचार करने का पूरा अधिकार है, लेकिन सनातन परंपरा और संस्कृति पर प्रहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रचार का राजनीतिक नुकसान अखिलेश यादव को उठाना पड़ सकता है।उन्होंने अखिलेश यादव पर अपने पिता के अपमान का आरोप लगाते हुए कहा कि उसका हिसाब भी अभी बाकी है। अब यदि देश की सनातन परंपरा पर प्रहार किया जाता है तो इसका परिणाम समाजवादी पार्टी के साथ कांग्रेस को भी भुगतना पड़ सकता है।

संत समिति ने की माफी की मांग

अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महासचिव ने मांग की कि विवादित AI वीडियो को वापस लिया जाए और इसके लिए माफी मांगी जाए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध और आलोचना लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन इसके लिए धर्म, संस्कृति और संत परंपरा को निशाना बनाना उचित नहीं है।

इन्हें भी पढ़ें:-

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: संत समाज का आरोप है कि वीडियो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की छवि को आपत्तिजनक तरीके से प्रस्तुत किया गया है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Sneha Singh
Sneha Singh

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.

और भी पढ़ें...

Web Title: Saint Community Objects to AI Video of Yogi Adityanath, Warns Akhilesh Yadav of Political Consequences

शहर की खबरें
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन

CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन

01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
संभल हिंसा का आरोपी अफरोज 20 महीने बाद जेल से रिहा, उच्चतम न्यायालय के फैसले की प्रशंसा की

संभल हिंसा का आरोपी अफरोज 20 महीने बाद जेल से रिहा, उच्चतम न्यायालय के फैसले की प्रशंसा की

01 Oct 2026 | 12:27 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
नीला ड्रम मामला : सौरभ की मां ने बहू और उसके प्रेमी के लिये सजा-ए-मौत की मांग की

नीला ड्रम मामला : सौरभ की मां ने बहू और उसके प्रेमी के लिये सजा-ए-मौत की मांग की

01 Oct 2026 | 12:15 am