Home » Videos » Ghaziabad Viral Video: Road caves in amidst heavy rain; car and scooter swallowed up.
Ghaziabad Viral Video: भारी बारिश के बीच धंसी सड़क, समाई कार और स्कूटी |
Ads
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के वसुंधरा इलाके में गुरुवार सुबह भारी बारिश के कारण एक बड़ा हादसा होते होते टल गया. अटल चौक के पास सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया, जिसमें एक कार और एक स्कूटर गड्ढे में जा समाए. हादसे की जगह पर एक निर्माण कार्य चल रहा था, जिसकी वजह से मिट्टी पहले से ही ढीली हो चुकी थी. लगातार बारिश के चलते वही मिट्टी खिसक गई और सड़क का हिस्सा नीचे धंस गया.