Indore Husband Wife Video Viral: ’12 साल का प्यार 12 मिनट में खत्म’ पति ने बीच सड़क पर पत्नी को बेल्ट से पीटा, लड़ा रही थी आशिक के साथ इश्क, वायरल हुआ वीडियो

Ads

Indore Husband Wife Video Viral: '12 साल का प्यार 12 मिनट में खत्म' पति ने बीच सड़क पर पत्नी को बेल्ट से पीटा, लड़ा रही थी आशिक के साथ इश्क, वायरल हुआ वीडियो

  •  
  • Publish Date - July 31, 2026 / 02:11 PM IST,
    Updated On - July 31, 2026 / 02:35 PM IST

Indore Husband Wife Video Viral: '12 साल का प्यार 12 मिनट में खत्म' पति ने बीच सड़क पर पत्नी को बेल्ट से पीटा, लड़ा रही थी आशिक के साथ इश्क, वायरल हुआ वीडियो/ image: Viral Video

HIGHLIGHTS
  • पत्नी को सड़क पर बेल्ट से पीटने का वीडियो वायरल
  • पति ने पत्नी को कथित प्रेमी के साथ पकड़ लिया
  • विजय नगर थाना पुलिस ने वायरल वीडियो पर लिया संज्ञान

इंदौर: Indore Husband Wife Video Viral भारत में एक दौर था जब महिलाएं घर से बाहर भी पति और परिवार की अनुमति से ही जातीं थी, लेकिन आजकल एक्सट्रा मैरिटल अफेयर की खबरें तो जैसे आम हो गई है। बात तो अब शादी के बाद प्रेमी के चक्कर में पड़कर पति की हत्या करने तक पहुंच चुकी है, आए दिन ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। वहीं, मध्यप्रदेश की व्यापारिक राजधानी इंदौर से पत्नी की पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि पति ने पत्नी को किसी और के साथ पकड़ लिया था और इसके बाद उसका गुस्स फूट पड़ा, फिर बीच सड़क पर ही पत्नी की पिटाई कर दी।

पति ने बीच सड़क पर पत्नी को बेल्ट से पीटा

Indore Husband Wife Video Viral सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि नीली कमीज पहना पति गुस्से में पहले पत्नी को बेल्ट से पीटता है। इस दौरान पीली टी-शर्ट में महिला का प्रेमी घटना का वीडियो बनाने लगता है, लेकिन मौका मिलते ही पत्नी तुंरत अपने पति का कॉलर पकड़ लेती है। आस-पास लोग समझाने की कोशिश करते हैं, तभी पति भावुक हो जाता है और चिल्लाते हुए कह रहा है कि तूने मेरी हंसती-खेलती जिंदगी के 12 साल बर्बाद कर दिए। 12 साल तक जिस महिला को उसने पलकों पर बैठाकर रखा और जिसके साथ अपना परिवार बसाया, उसने पीठ पीछे किसी गैर-पुरुष के साथ अवैध संबंध बना लिए। पति का आरोप था कि वह लंबे समय से अपनी पत्नी की गतिविधियों पर नजर रख रहा था और आखिरकार उसने दोनों को रंगे हाथों पकड़ ही लिया।

राहगीरों को सुनाई दुख भरी दास्तान

वहीं, पीड़ित पति चिल्ला-चिल्लाकर आसपास खड़े राहगीरों को अपनी दुखभरी दास्तान सुना रहा था और आरोपी प्रेमी को सबक सिखाने की जिद पर अड़ा हुआ था। दूसरी ओर, दृश्य में दिखाई दे रही सफेद टी-शर्ट पहनी पत्नी अपने पति से लगातार उलझ रही थी। साथ ही उसका कॉलर पकड़ रखा था कि कहीं उसके प्रेमी पर अटैक न कर दे। हालांकि, जब भी कोई बीच-बचाव के लिए आता, पति अपना दुखड़ा रोने लगता। उसने सरेआम कहा कि उसकी पत्नी पिछले काफी समय से उसे धोखे में रखकर इस व्यक्ति के साथ घूम रही थी।

पुलिस ने लिया मामले में संज्ञान

हालांकि, इस हाई-वोल्टेज ड्रामे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन भी तुरंत सक्रिय हो गया है। विजय नगर थाना पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो पर संज्ञान लिया गया है। पुलिस की टीम इस बात की जांच कर रही है कि यह वीडियो इंदौर के किस स्थान का है और इसमें शामिल लोग कहां के निवासी हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-

इंदौर में वायरल वीडियो में क्या दिखाई दे रहा है?

वीडियो में एक व्यक्ति अपनी पत्नी को बीच सड़क पर बेल्ट से मारते हुए दिखाई दे रहा है। दावा किया जा रहा है कि उसने पत्नी को कथित प्रेमी के साथ देख लिया था।

पति ने पत्नी पर क्या आरोप लगाए हैं?

पति का आरोप है कि उसकी पत्नी लंबे समय से उसे धोखा देकर किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध में थी और उसने दोनों को साथ में पकड़ लिया।

क्या इस घटना की आधिकारिक पुष्टि हुई है?

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस ने इसका संज्ञान लिया है, लेकिन आरोपों और घटना की परिस्थितियों की जांच जारी है।

पुलिस ने इस मामले में क्या कार्रवाई की है?

विजय नगर थाना पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है और वीडियो की लोकेशन व इसमें शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।

क्या पत्नी और कथित प्रेमी के खिलाफ कोई मामला दर्ज हुआ है?

उपलब्ध जानकारी के अनुसार अभी तक किसी एफआईआर या कानूनी कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।