Home » Videos » Severe trouble ahead for Chhattisgarh over the next 72 hours! Red alert issued for 14 districts—check this report before stepping out!
CG में अगले 72 घंटे भारी आफत! 14 जिलों में रेड अलर्ट, घर से निकलने से पहले देखें ये रिपोर्ट!
Ads
छत्तीसगढ़ में मानसून ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है और मौसम विभाग (IMD) ने अगले 72 घंटों के लिए प्रदेश के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा और राजनांदगांव समेत कई इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है। कई जगहों पर नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक 1 जून से 10 जुलाई 2026 तक सारंगढ़-बिलाईगढ़ में रिकॉर्डतोड़ बारिश दर्ज की गई है।