Liquor Mafia Vidisha : डर के साए में बीजेपी नेता… शराब माफियाओं के खौफ से बंदूक लेकर चलने को मजबूर, सुरक्षा की लगाई गुहार
डर के साए में बीजेपी नेता…Liquor Mafia Vidisha: Fear of liquor mafia among BJP leaders, forced to carry gun

Liquor Mafia Vidisha | Image Source | IBC24
विदिशा : Vidisha News : मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में शराब ठेकेदारों (Liquor Mafia Vidisha ) और उनके गुंडों का आतंक इस कदर बढ़ चुका है कि अब भाजपा नेता और पार्षद प्रतिनिधि अखिलेश राजपूत को अपनी सुरक्षा के लिए बंदूक लेकर सरकारी दफ्तरों में जाना पड़ रहा है।
भाजपा नेता ने प्रशासन से मांगी शस्त्र रखने की अनुमति
Liquor Mafia Vidisha : विदिशा नगर पालिका के वार्ड-7 से पार्षद प्रतिनिधि अखिलेश राजपूत शुक्रवार को बंदूक के साथ सीएमओ से मिलने पहुंचे। उन्होंने प्रशासन से आधिकारिक रूप से शस्त्र लेकर चलने की अनुमति मांगी है। उनका कहना है कि शराब ठेकेदारों और उनके गुंडों की धमकियों के कारण उनकी जान को खतरा है।
शराब ठेकेदारों का बढ़ता आतंक
Liquor Mafia Vidisha : विदिशा सहित जिलेभर में शराब ठेकेदारों और उनके गुंडों का खौफ इस कदर बढ़ गया है कि वे अवैध शराब की बिक्री खुलेआम कर रहे हैं और जो कोई भी विरोध करता है, उसके साथ मारपीट करने से भी नहीं चूकते। बीते दिनों भाजपा नेता और जनपद अध्यक्ष के पति पर बीच बाजार लाठी-डंडों से हमला किया गया। आम लोगों को धमकाने और मारपीट की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानून ने भी सोशल मीडिया पर इन गुंडों का विरोध करने और सख्त कार्रवाई की मांग की थी।
आंदोलन और विरोध के बावजूद बढ़ रहा खतरा
Liquor Mafia Vidisha : पार्षद प्रतिनिधि अखिलेश राजपूत पहले भी शराब दुकानों के खिलाफ कई बार आंदोलन कर चुके हैं, लेकिन उनकी मांगों को अनदेखा कर दिया गया। यही कारण है कि उन्होंने प्रशासन से खुद की सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस की अनुमति मांगी है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन शराब ठेकेदारों और उनके गुंडों के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है और क्या भाजपा नेता को बंदूक लेकर सरकारी दफ्तरों में जाने की इजाजत दी जाती है या नहीं। फिलहाल, इस घटना ने शहर में कानून व्यवस्था और शराब माफिया के बढ़ते प्रभाव पर एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: हाँ, शराब ठेकेदारों और उनके गुंडों द्वारा अवैध शराब की बिक्री और आम लोगों के साथ मारपीट की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Liquor Mafia Vidisha: Fear of liquor mafia among BJP leaders
विदिशा
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm