BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

BJP Winning West Bengal Assembly Election: कोलकता में लड्डू और मिठाई नहीं, भाजपा बाँट रही है ‘झालमुड़ी’.. बंगाल में इतिहास बनाने की तरफ बढ़ रही भगवा पार्टी, देखें ताजा रुझान

BJP Winning West Bengal Assembly Election: बंगाल चुनाव में BJP की बड़ी बढ़त, कोलकाता में जश्न में झालमुड़ी बांटी, TMC पीछे

BJP Winning West Bengal Assembly Election

BJP Winning West Bengal Assembly Election

satya prakash
Published: 04 May 2026 | 12:48 pmModified: 04 May 2026 | 2:00 pm
HIGHLIGHTS
  1. बंगाल में BJP 193 सीटों पर बड़ी बढ़त बनाए हुए
  2. TMC 96 सीटों पर पीछे, मुकाबला एकतरफा होता दिखा
  3. कोलकाता में BJP कार्यकर्ता लड्डू की जगह झालमुड़ी बांट रहे

कोलकाता: देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम आज जारी किये जा रहे है। बात पश्चिम बंगाल की करें तो यहां भाजपा पश्चिम बंगाल की सत्ता की ओर तेजी से बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। (BJP Winning West Bengal Assembly Election) फ़िलहाल ताजा रुझानों में भाजपा 193 सीटों पर आगे चल रही है जबकि टीएमसी महज 96 सीटों पर ही बढ़त बनाये हुए हैं।

बात करें भाजपा के इस संभावित जीत पर जश्न की तो कोलकाता के सड़कों पर भाजपा के कार्यकर्ता आम लोगों में जीत के लड्डू के बजाये 'झालमुड़ी' बाँट रही है। बीजेपी को पूरा भरोसा है कि, राज्य में इस बात ममता बनर्जी की विदाई तय है, भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी और पश्चिम बंगाल में पहली बार अपनी सरकार बनाएगी।

क्या कहते हैं एग्जिट पोल के आंकड़े?

बता दें कि, आज आने वाले नतीजों से  824 सीटों का भविष्य तय होगा और साथ ही यह भी साफ होगा कि आने वाले समय में क्षेत्रीय और राष्ट्रीय राजनीति किस दिशा में जाएगी। चुनाव आयोग के मुताबिक, सभी राज्यों में एक साथ काउंटिंग शुरू होगी। सुबह के पहले 1–2 घंटे में शुरुआती रुझान आने लगेंगे और धीरे-धीरे तस्वीर साफ होती जाएगी। शाम होते-होते यह साफ हो जाएगा कि किस राज्य में किसकी सरकार बनेगी। वैसे तो शाम तक ज्यादातर सीटों के नतीजे सामने आ जाते हैं, लेकिन कुछ सीटों पर गिनती लंबी भी चल सकती है। एग्जिट पोल्स के आंकड़े इस बार काफी हैरान करने वाले हैं। किसी एक पार्टी की लहर के बजाय, हर राज्य की अपनी अलग कहानी दिख रही है।

पश्चिम बंगाल (West Bengal Chunav Parinam 2026)

यहां का मुकाबला सबसे दिलचस्प है। (BJP Winning West Bengal Assembly Election) अधिकतर सर्वे टीएमसी और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर दिखा रहे हैं। कुछ पोल्स (जैसे P-MARQ) बीजेपी को 150-175 सीटों के साथ बढ़त दे रहे हैं, तो कई सर्वे हंग असेंबली की संभावना जता रहे हैं, जहां मामूली वोट स्विंग से नतीजे बदल सकते हैं।

तमिलनाडु (Tamil Nadu Chunav Parinam 2026)

यहां डीएमके का पलड़ा भारी दिख रहा था, लेकिन एक्टर विजय की पार्टी 'टीवीके' (Tamilaga Vettri Kazhagam) ने एंट्री मारकर खेल बिगाड़ दिया है। (Today Assembly Election Live Result 2026) एक्सिस माय इंडिया जैसे सर्वे तो विजय की पार्टी को 120 सीटों तक दिखा रहे हैं, जो स्टालिन के लिए बड़ी चिंता बन सकता है।

असम (Assam Chunav Parinam 2026)

यहां ज्यादातर एग्जिट पोल भारतीय जनता पार्टी (BJP) की साफ बढ़त दिखा रहे हैं, जहां पार्टी 85–100 सीटें जीतकर दोबारा सरकार बना सकती है।

पुडुचेरी (Puducherry Chunav Parinam 2026)

पुडुचेरी में भी एनडीए (NDA) को बहुमत मिलने के पूरे चांस हैं।

केरल (Kerlam Chunav Parinam 2026)

यहां मुकाबला 'नेक-टू-नेक' है। कांग्रेस के नेतृत्व वाली UDF को हल्का सा फायदा (70-75 सीटें) मिलता दिख रहा है, लेकिन वामपंथी गठबंधन (LDF) भी कड़ी टक्कर दे रहा है।

उप-चुनावों के नतीजे भी आएंगे

कर्नाटक की दो सीट, नगालैंड और त्रिपुरा की 1-1 सीट पर 9 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। गुजरात की लिमखेड़ा और महाराष्ट्र के बारामती और राहुरी सीट पर 23 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। 7 में से 4 सीटों पर पिछले चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की थी। (BJP Winning West Bengal Assembly Election) महाराष्ट्र की एक सीट NCP के पास थी। कर्नाटक की दोनों सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। ये 7 सीटें वहां के पूर्व विधायकों की मौत के कारण खाली हुई थीं।

इनमें सबसे चर्चित सीट बारामती है, जहां से महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार विधायक थे। अजित पवार का निधन 28 जनवरी 2026 को बारामती में एक विमान हादसे में हो गया था।इस सीट से उपचुनाव में महाराष्ट्र की डिप्टी CM और अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा मैदान में हैं। उनके खिलाफ महाविकास अघाड़ी ने कोई कैंडिडेट नहीं दिया, लेकिन 22 निर्दलीय मैदान में हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-

अमेरिका में ट्रंप की लोकप्रियता घटी, आर्थिक मुद्दों पर 66 प्रतिशत अमेरिकी असंतुष्ट: सर्वेक्षण

उप्र : कौशांबी में खुदाई करते समय मिट्टी में दबकर मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत

नासिक में तीन वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

झारखंड के गोड्डा में दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, एक अन्य गंभीर रूप से घायल

कांग्रेस नेताओं को एथेनॉल नीति समझने के लिए गांवों का दौरा करने की जरूरत : जयंत चौधरी

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: BJP Set to Win West Bengal 2026: Party Workers Celebrate with Jhalmuri as TMC Trails in Results

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है

Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है

01 Oct 2026 | 6:34 pm
UPITS 2026: UP के देसी स्वाद का बढ़ा कारोबार, 75 जिलों के खास व्यंजनों ने खींचा कारोबारियों का ध्यान, अब ग्लोबल मार्केट में बनेगी UP की पहचान

UPITS 2026: UP के देसी स्वाद का बढ़ा कारोबार, 75 जिलों के खास व्यंजनों ने खींचा कारोबारियों का ध्यान, अब ग्लोबल मार्केट में बनेगी UP की पहचान

01 Oct 2026 | 6:16 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान

UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान

01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

01 Oct 2026 | 5:19 pm