BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

kaun The Chandranath Rath: IAF से राजनीति तक…आखिर कौन थे सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ? जिनकी हत्या से गरमाई बंगाल की राजनीति?

सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद हर कोई जानना चाहता है कि आखिर वह कौन थे। भारतीय वायुसेना से राजनीति तक उनका सफर बेहद दिलचस्प …

kaun The Chandranath Rath

kaun The Chandranath Rath

Sneha Singh
Published: 07 May 2026 | 12:49 pmModified: 07 May 2026 | 12:57 pm
HIGHLIGHTS
  1. सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या
  2. भारतीय वायुसेना में कर चुके थे सेवा
  3. बीजेपी में सुवेंदु अधिकारी की कोर टीम का हिस्सा थे

कोलकाता :kaun The Chandranath Rath  पश्चिम बंगाल में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद हुई हिंसा में सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की हत्या ने सबको झकझोर दिया है। मध्यमग्राम में एक बाइक सवार हमलावर ने सरेराह उनकी गाड़ी रुकवाकर बेहद करीब से गोलियां मारीं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चंद्रनाथ रथ सिर्फ एक कर्मचारी नहीं, बल्कि सुवेंदु अधिकारी के सबसे भरोसेमंद राजनीतिक सिपहसालार थे?

वायुसेना से राजनीति तक का सफर

41 वर्षीय चंद्रनाथ रथ मूल रूप से पूर्व मेदिनीपुर जिले के चांदीपुर के रहने वाले थे। राहड़ा रामकृष्ण मिशन से शिक्षा प्राप्त करने के बाद वे भारतीय वायुसेना (IAF) में शामिल हुए और लगभग दो दशकों तक देश की सेवा की। वायुसेना से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) लेने के बाद उन्होंने कुछ समय कॉर्पोरेट क्षेत्र में बिताया, लेकिन उसके बाद उन्होंने राजनीती में कदम रख लिया ।

Suvendu Adhikari PA Murder  सुवेंदु के साथ 20 साल पुराना नाता

रथ परिवार और सुवेंदु अधिकारी का रिश्ता दशकों पुराना है। जिस तरह सुवेंदु का परिवार पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) में था, उसी तरह चंद्रनाथ की माँ हसी रथ भी पूर्व मेदिनीपुर में टीएमसी के शासन के दौरान पंचायत सदस्य रह चुकी थीं। साल 2020 में जब सुवेंदु ने बीजेपी के साथ जुड़े , तो रथ परिवार भी उनके साथ बीजेपी में शामिल हो गए। चंद्रनाथ आधिकारिक तौर पर 2019 में सुवेंदु की टीम का हिस्सा बने थे, जब अधिकारी ममता सरकार में मंत्री थे।

Who is Suvendhu Adhikari PA ? पर्दे के पीछे के 'पावरफुल' खिलाड़ी

चंद्रनाथ को एक लो-प्रोफाइल रहने वाले व्यक्ति के रूप में जाना जाता था। वे लाइमलाइट से दूर रहकर सुवेंदु के लिए सांगठनिक समन्वय, (logistics) और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद का जिम्मा संभालते थे। भवानीपुर चुनाव जैसे हाई-प्रोफाइल मुकाबलों में वे सुवेंदु की कोर टीम के मुख्य सदस्य थे।

मिलने वाली थी बड़ी जिम्मेदारी

चर्चा थी कि बंगाल चुनाव के बाद अगर बीजेपी सत्ता में आती है या सुवेंदु को कोई बड़ा पद मिलता है, तो चंद्रनाथ रथ को एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक भूमिका दी जा सकती थी। बीजेपी नेताओं का कहना है कि सुवेंदु उन्हें अपने 'अंग' की तरह मानते थे। उनकी हत्या को सुवेंदु अधिकारी के राजनीतिक नेटवर्क पर एक बड़े प्रहार के रूप में देखा जा रहा है।

इन्हें भी पढ़ें :

 

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Sneha Singh
Sneha Singh

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.

और भी पढ़ें...

Web Title: Who Was Suvendu Adhikari’s PA Chandranath Rath? From Air Force Officer to Trusted Political Aide

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm