करवा चौथ का व्रत सुहागन औरतें अपने सुहाग की दीर्घायु के लिए रखती हैं। इस बार 27 अक्टूबर का करवा चौथ है।जब महिलाएं इतनी त्याग तपस्या करती हैं थो पति भी अपनी पत्नी को कुछ खास उपहार देने की सोचते हैं। आज हम आपके लिए लेकर आये हैं लेटेस्ट करवाचौथ गिफ्ट आइडिया.इस दिन पत्नी को भी पति के गिफ्ट का खास इंतजार रहता है. वहीं पति भी सोचते रह जाते हैं कि इस बार पत्नी को स्पेशल को खास फील करने के लिए क्या गिफ्ट दें।
किताबें या किंडल- अगर आपकी वाइफ किताबें या पत्रिकाएं पढ़ने की शौकिन हैं तो आप उन्हें इस करवा चौथ किंडल गिफ्ट कर सकते हैं या फिर पत्नी के पसंदीदा लेखक की किताब भी दे सकते हैं।
ब्यूटी ट्रींटमेंट- हर महिला को पार्लर जाना व सजना संवरना बेहद पसंद होता है. आप चाहे तो पत्नी को सपा व ब्यूटी पार्लर से जुड़े किसी पैकेज को गिफ्ट कर सरके हैं।
हैयर स्ट्रेटनर- आज कल बालों को स्ट्रेट करने का चलन है. आपकी पत्नी को भी अगर बाहर से हर बार हेयर प्रेस करवाने पड़ते हैं और आप चाहते हैं कि बार बार पार्लर न जाना पड़ें तो आप पत्नी को करवा चौथ के गिफ्ट के तौर पर हेयर स्ट्रेटनर गिफ्ट में दे सकते हैं।
रेस्टोरेंट में रोमांटिक डेट डिनर – करवा चौथ की रात को खूबसूरत बनाने और पत्नी को सरप्राइज देने के लिए आप रोमांटिक डिनर प्लान कर सकते हैं।
फोटो क्लोज – आजकल फोटो का खूब ट्रेंड चल रहा है. आप पत्नी के चेहरे पर स्माइल देखना चाहते हैं तो पत्नी को पहले की फोटो व अभी की फोटो का जुड़ा एक कोलाज गिफ्ट कर सकते है।
वेब डेस्क IBC24