मिल्क चॉकलेट रेसिपी

Ads

मिल्क चॉकलेट रेसिपी

  •  
  • Publish Date - July 18, 2018 / 11:26 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 02:07 PM IST

मिल्क चॉकलेट बहुत ही स्वादिष्ट और लाजवाब व्यंजन है जो पुरे भारत में बहुत ही लोकप्रिय है।आज हम जो  मिल्क चॉकलेट बनाने जा रहे है उसकी तैयारी में केवल 5 मिनट का समय लगता है और पकाने में 30 मिनट । 

 सामग्री

 कोको पाउडर – 4 चम्मच

मिल्क पाउडर – 4 चम्मच

चीनी पाउडर – 4 चम्मच

बटर – 5 चम्मच

दूध – 4 चम्मच

वनीला एसेंस – 3 बून्द

 

मिल्क चॉकलेट बनाने की विधि 

कोको पाउडर ओर मिल्क पाउडर को मिक्स करें.अब चीनी और बटर मेल्ट करे और कोको पाउडर और मिल्क पाउडर को पिघले हुए बटर में मिक्स करें, और वनीला एसेंस डाले मिक्स करें ओर 2 चम्मच दूध डाले और अच्छे से मिक्स करें.अब ट्रे ले ओर उसमे हल्का सा बटर लगाए, और फिर मेल्ट चॉकलेट को ट्रे में डाले और किसी भी शेप के चॉकलेट साँचे ले सकते है। अब ट्रे को फ्रीज़ में 30 मिनट के लिए रखे, और फिर बाहर निकाल लें ओर ट्रे में से निकाल लें। कोको पाउडर की जगह डार्क चॉकलेट भी ले सकते हैं,और ड्राई फ्रूट भी मिला सकते हैं, चॉकलेट ओर टेस्टी बनेंगी।

वेब डेस्क IBC24